अमिताभ बच्चन अब बेचेंगे खादी, बने ब्रांड एंबेसडर
नई दिल्ली। पिछले दिनों सरकारी किसान चैनल के ब्रांड एंबेसडर की बात को लेकर अमिताभ बच्चन की काफी आलोचना हुई थी कहा गया था कि अमिताभ ने किसान चैनल के विज्ञापन के लिए कई करोड़ों की मांग की थी लेकिन बाद में सारी बातें कोरी निकलीं।
एक बार फिर से पीएम मोदी के अभियान खादी पहनो के तहत अमिताभ बच्चन खादी के ब्रांड एंबेसडर बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार झा ने मीडिया को दी और उन्होंने स्पष्ट किया कि अमिताभ इस विज्ञापन के लिए कोई पैसा नहीं लेंगे।
झा ने कहा कि पिछले साल पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से खादी पहनने की अपील की थी जिसके बाद खादी के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है ऐसे में अब अगर अमिताभ बच्चन इसका प्रचार करेंगे तो निश्चित तौर पर लोगों का झुकाव इसके प्रति होगा।













Click it and Unblock the Notifications