कांग्रेस को पता ही नहीं कि देश में आदिवासी रहते हैं: नरेंद्र मोदी

- मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में दम नहीं है, ये तो अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार थी, जिसने झारखंड का निर्माण किया।
- भाजपा की सरकार में ही आदिवासियों के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया गया, अलग बजट बनाया गया और विकास के काम किये गये, जबकि सच तो यह है कि कांग्रेस को पता ही नहीं है कि देश में आदिवासी रहते हैं।
- झारखंड में कोयले की खदान है लेकिन फिर भी राज्य बिजली की कमी का सामना कर रहा है। दिल्ली की सरकार में नीयत ही नहीं है, जिससे कि झारखंड का विकास नहीं हो सका है, सरकार के मंत्री कोयला घोटाला कर रहे हैं और झारखंड अंधेरे में है।
- मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने झारखंड के निर्माण का विरोध किया। गौर हो कि अलग झारखंड का विरोध करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि झारखंड का निर्माण मेरी लाश पर होगा, पर अटल बिहारी की सरकार ने दिखा दिया कि इच्छाशक्ति हो तो कोई भी निर्णय लिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications