खाने के साथ नहीं दी प्याज तो युवकों ने होटल स्टाफ को पीटा

तिरुवनंतपुरम। प्याज की बढ़ती कीमत के बीच इसी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला केरल से सामने आया है। यहां खाने के साथ प्याज ना परोसे जाने से नाराज कुछ युवकों ने कथित तौर पर होटल से स्टाफ के साथ मारपीट की। घटना राजधानी तिरुवनंतपुरम की है और इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

प्याज के दाम काफी बढ़े

प्याज के दाम काफी बढ़े

बता दें देशभर में प्याज के दाम काफी बढ़ गए हैं। प्याज की कीमत 100 से 120 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है।इससे पहले प्याज चोरी की भी कई घटनाएं सामने आई थीं। प्याज चोरी होने की एक खबर मुंबई से आई थी। जहां इसकी कई बोरियां चोरी की गईं। लेकिन चोरी करने वाले दोनों ही आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारियों ने कहा था कि उनका करीब 21,160 रुपये का प्याज चोरी किया गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी की मदद से चोरों को पकड़ा।

दो बोरी लहसुन की चोरी

दो बोरी लहसुन की चोरी

मुंबई की घटना से पहले लखनऊ की मवैया मंडी में भी तीन बोरी प्याज और दो बोरी लहसुन की चोरी हुई थी। व्यापारी ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में कहा था कि बोरियों में करीब 160 किलो प्याज और 70 किलो लहसुन था। इनकी कीमत 28 हजार रुपये के करीब थी। चोरों ने इन बोरियों के साथ ही दुकान से एक हजार रुपये भी चोरी कर लिए।

9 लाख रुपये का प्याज चोरी

9 लाख रुपये का प्याज चोरी

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से भी प्याज चोरी होने का मामला सामने आया था। जहां एक ट्रक ड्राइवर ने अपने कर्मचारियों के साथ 9 लाख रुपये का प्याज चोरी कर लिया। इन लोगों ने बचने के लिए ट्रक को खाई में फेंक दिया और हादसे की झूठी कहानी तक रच डाली। हालांकि बाद में पुलिस ने इनकी चोरी पकड़ ली और इन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। मामले में दो लोग गिरफ्तार हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+