Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kerala: बेसहारा औरत ने टीचर से मांगे 500 रुपये, देखते ही देखते खाते में आ गए 51 लाख

Kerala में एक महिला की मदद के लिए टीचर ने अभियान चलाया। कुछ ही दिनों में उसके खाते में 51 लाख रुपये से ज्यादा आ गए।

Kerala

केरल में एक महिला ने अपने पति को खो दिया। इसके बाद उसके बुरे दिन शुरू हुए। कुछ महीने तो लोगों से मदद लेकर चल गए, लेकिन हालात ऐसे बिगड़े कि उसके पास अपने बच्चों को खिलाने के लिए कुछ भी नहीं बचा। वो महिला खुद तो भूख बर्दाश्त कर सकती थी, लेकिन बच्चों का दुख उससे देखा नहीं जा रहा था। उसने मजबूरी में अपने बेटे की टीचर से मदद मांगी। इसके बाद जो हुआ वो अविश्वसनीय था।

लॉनलाइन इकट्ठा हुई राशि

लॉनलाइन इकट्ठा हुई राशि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीचर ने ऑनलाइन लोगों से मदद मांगी। शुरू में कुछ लोगों ने पैसे दान किए, लेकिन अचानक से वो पोस्ट वायरल हुई और महिला की मदद के लिए 51 लाख रुपये से ज्यादा राशि जमा हो गई। ये पैसे क्राउडफंडिंग अभियान के तहत इकट्ठा हुए, ऐसे में वो सीधे महिला के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं।

अगस्त में हुई थी पति की मौत

अगस्त में हुई थी पति की मौत

मामले में पेशे से शिक्षक गिरिजा हरिकुमार ने कहा कि उनके पास एक लड़का अभिषेक पढ़ने आता है। कुछ दिनों पहले उसकी मां सुभद्रा (46) आई। उसके पति की मौत अगस्त में हो गई थी, इसलिए वो काफी ज्यादा परेशान थी। उसके पास गुजारे के लिए कुछ भी नहीं था। सुभद्रा ने उनसे 500 रुपये मांगे थे, लेकिन उन्होंने उसे 1000 रुपये दे दिए। इसके बाद उन्होंने उसे और मदद का भरोसा दिलाया।

अब बन जाएगा अधूरा घर

अब बन जाएगा अधूरा घर

इसके बाद गिरिजा ने अपने साथियों की मदद से एक क्राउडफंडिंग अभियान चलाया। उस पोस्ट में शुभद्रा के खाते की डिटेल थी। ऐसे में लोग सीधे उसे पैसे भेज सकते थे। गिरजा के मुताबिक उस पोस्ट को करते वक्त उनके मन में सिर्फ दो इराते थे। पहला- उनका अधूरा घर पूरा हो जाए और वो ढंग से जीवनयापन करें। दूसरा- वो बच्चे को खिलाने और उसे पढ़ाने के लिए भीख ना मांगें। वो उन लोगों का आभार व्यक्त करती हैं, जिन्होंने महिला की मदद की। उनके पति ने मरने से पहले जो घर बनवाना शुरू किया था, अब वो पूरा हो जाएगा।

Recommended Video

    वैशाली: ग़रीब गुरबों को मदद करने के लिए पहल किया बिहार पेंशनर समाज

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+