Kerala Vidhan Sabha Result: भाजपा ने बनाया था सीएम पद का उम्मीदवार, मेट्रोमेन ई-श्रीधरन हारे चुनाव
तिरुवनंतपुरम, 2 मई। जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के बीच हुए केरल विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा आज हो जाएगी। काउंटिंग सेंटर पर 140 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की काउंटिंग जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटों की गिनती के अब नतीजे सामने आने लगे हैं, प्रदेश में एक बार फिर लेफ्ट गठबंधन सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए केरल की पलक्कड़ सीट से बुरे संकेत नजर आ रहे हैं, एक समय पार्टी के उम्मीदवार और मेट्रो मैन कहे जाने वाले ई श्रीधरन को हार का स्वाद चखना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार सैफी परंबिल ने भारी मतों से शिकस्त दी।

मेट्रो मैन ई श्रीधरन फिलहाल 34621 मतों से पलक्कड विधानसभा सीट पर ट्रेंड कर रहे थे लेकिन उन्हें पछाड़ अब कांग्रेस उम्मीदवार सैफी परंबिल पहले नंबर पर पहुंच गए है। जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे पलक्कड़ विधानसभा सीट बीजेपी के हाथ से निकलती चली गई। चुनाव आयोग ने नतीजों का ऐलान करते हुए पलक्कड विधानसभा से सैफी परंबिल को वियजी घोषित किया है। बता दें कि ई श्रीधरन ने चुनाव की उम्र 80 वर्ष से अधिक है लेकिन 75 साल से अधिक आयु के नेताओँ को सक्रिय राजनीति से दूर रखने की वकालत करने वाली भाजपा ने श्रीधरन को पलक्कड से उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि आ रहे रुझान कभी भी बदल सकते हैं, केरल की कुल 140 विधानसभा सीटों पर बहुमत के लिए 71 सीटों पर जीत हासिल करना होगा।

यह भी पढ़ें: केरल में RT-PCR टेस्ट के दामों में हुई कटौती, अब 1700 की जगह 500 रुपए में टेस्ट करेंगी प्राइवेट लैब
स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को जनता ने दिया इनाम
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट) की उम्मीदवार और केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा मत्तनूर विधानसभा सीट पर लगभग 60 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार इलिक्कल अगस्त्य और केरल सोशलिस्ट पार्टी (बोल्शेविक) के उम्मीदवार बीजू एलक्कुजी करारा शिकस्त दी। केके शैलजा ने पिछले साल केरल में कोरोना महामारी के प्रबंधन को लेकर काफी काम किया था। उसी का परिणाम है कि आज वह भारी मतों से विजयी हई हैं।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications