केरलः वरकला में आग लगने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, आधी रात को हुआ हादसा

नई दिल्ली। केरल के वरकला में मंगलवार यानी की 8 मार्च की आधी रात को घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। भीषण आगजनी की ये घटना वरकला के दलावपुरम में घटी है। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय प्रतापन, उनकी पत्नी 53 वर्षी शेर्ली, 25 वर्षीय बहू अभिरामी, 29 वर्षीय बेटा अखिल और 8 माह का पोता रियान के रूप में हुई है। वहीं प्रतापन का बड़ा बेटा निहुल बुरी तरह से झुलस गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उसकी भी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। प्रतापन सब्जी विक्रेता था। वह कुछ समय से वर्कला में कारोबार कर रहा था।

kerala varkala five family member died in fire accident

पुलिस आग के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने से घर में रखीं पांच मोटरसाइकिलें और मकान में लगे एयर कंडीशनर्स भी जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

ग्रामीण एसपी दिव्या गोपीनाथ ने कहा कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा घटना स्थल की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना करीब पौने तीन बजे मिली। जब वे घर पहुंचे तो अंदर के कमरे लगभग पूरी तरह जल चुके थे। अधिकारी ने कहा कि घर में कोई वेंटिलेशन नहीं था और कमरे वातानुकूलित थे।

छत पर फॉल्स सीलिंग थी और अधिकारियों के अनुसार परिवार के पांच सदस्य कमरों में मृत पाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात को जब उन लोगों ने आग की लपटें देखीं तो परिवार के लोगों को फोन किया। उनके घर की घंटी बजाई, आवाजें लगाई लेकिन उन लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया। लोगों ने बताया कि उस दौरान शायद वे लोग सो रहे थे। जब तक उनकी आंख खुलती देर हो चुकी थी और वे आग की लपटों में पूरी तरह से आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+