केरल के कासरगोड में यूथ कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की हत्या, तनाव
तिरुवनंतपुरम। केरल के कासरगोड जिले में रविवार को कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। रविवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कृपेश और शरत लाल पर हमला किया। दोनों कार्यकर्ताओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां ड़ॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और अपना विरोध दर्ज कराया।

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने सोमवार को जिले में बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस, यूडीएफ का हिस्सा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राज्य की वामपंथी सरकार के इशारे पर उसके कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है और इसी के विरोध में सोमवार को बंद का आह्वान किया है।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कार्यकर्ताओं के शव को पोस्टमॉर्स्टम के लिए भेज दिया गया है। हमला करने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications