'स्मोकिंग छोड़ा, पढ़ने लगा नमाज', कैसे जून 2022 से ही केरल ट्रेन अग्निकांड के आरोपी ने बदल ली थी लाइफस्टाइल
Kerala train attack Shaheen Bagh Shahrukh Saifi: केरल ट्रेन अग्निकांड मामले में पुलिस ने दिल्ली के शाहीन बाग के 30 वर्षीय शख्स शाहरुख सैफी को गिरफ्तार किया है।

Kerala train attack Shaheen Bagh Shahrukh Saifi news: केरल ट्रेन हमले के मामले में मुख्य संदिग्ध दिल्ली के शाहीन बाग का रहने वाला शाहरुख सैफी है। पुलिस ने इसको लेकर अब इस मामले में कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने कहा है कि शाहरुख सैफी पेशे से एक यूट्यूबर है। पुलिस को शाहरुख सैफी के पास से 'do it, let's do it'(चलो करते हैं...) वाले नोट भी बरामद हुए हैं।
शाहरुख के पास से बरामद नोटों पर 'कुर्फ़' और 'रोशन होगा' जैसे उर्दू शब्द लिखे हुए थे। जिसे पुलिस और खुफिया एजेंसी अब डिकोड करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने खोला यूट्यूब चैनल का राज!
पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी शाहरुख सैफी ने पिछले साल जून 2022 में अपनी लाइफस्टाइल भी बदल ली थी। शाहरुख पहले से ज्यादा नमाज पढ़ने में वक्त बिताने लगा था। उसने स्मोकिंग करनी छोड़ दी थी।
पुलिस ने कहा है कि शाहरुख सैफी के यूट्यूब चैनल पर बहुत ही कम सब्सक्राइबर हैं। पुलिस को शक है कि जो लोग सैफी को कट्टरपंथी बनाना चाहते थे, उन्होंने उनसे संपर्क करने के लिए ये चैनल खुलवाया होगा। शाहरुख ने पुलिस को बताया कि उसने अकेले इलाथुर के पास हमले को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस को संदेह है कि ट्रेन में आग लगने की घटना में और भी लोग शामिल थे।
बता दें कि केरल के कोझिकोड में अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में 02 अप्रैल को आग लग गई थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य संदिग्ध 30 वर्षीय शाहरुख सैफी दिल्ली के शाहीन बाग से है।
आग से बचने के लिए कथित तौर पर चलती ट्रेन से कूदने के बाद एक बच्चे सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई थी और नौ यात्री झुलस गए थे। महाराष्ट्र एटीएस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मदद से मंगलवार देर रात (05 अप्रैल को रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पर सैफी को गिरफ्तार किया था।
हालांकि उनके यूट्यूब चैनल का शायद ही कोई सब्सक्राइबर है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि जो लोग सैफी को कट्टरपंथी बनाना चाहते थे, उन्होंने सोशल मीडिया गतिविधियों के कारण उनसे संपर्क किया होगा।
जून में शाहरुख सैफी ने अचानक बदल ली थी अपनी लाइफस्टाइल
पुलिस को शक है कि शाहरुख सैफी ने हमले से महीनों पहले जून 2022 में अपनी लाइफस्टाइल बदली थी। नमाज के लिए ज्यादा समय देने और स्मोकिंग छोड़ने से लेकर, शाहरुख सैफी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि ट्रेन हमले से पहले उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में कैसे बदलाव की। पुलिस का मानना है कि जून 2022 में उसने सबसे पहले सिगरेट पीना छोड़ा था।
शाहरुख के परिवार वाले बोले- वो कभी धार्मिक नहीं था...
हालांकि शाहरुख सैफी के परिवार ने दावा किया कि वह कभी भी ज्यादा धार्मिक नहीं था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शाहरुख अचानक केरल कैसे पहुंचा और वहां ट्रेन में कैसे सवार हो गया। 2 अप्रैल को हुई दुखद घटना के बाद, केरल पुलिस ने हमलावर की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। घटना के चश्मदीद यात्रियों के बयानों के आधार पर केरल पुलिस ने हमलावर का स्केच भी जारी किया था।
केरल पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रेलवे पुलिस ने रेलवे अधिनियम की धाराओं को भी सैफी के खिलाफ लगाया है।
पुलिस ने यह भी कहा कि संदिग्ध शाहरुख सैफी के खिलाफ यूएपीए सहित कानून के किन प्रावधानों को लागू किया जाना चाहिए और क्या आग लगने की घटना के पीछे अन्य लोग थे, यह उससे पूछताछ के बाद तय किया जाएगा।
शाहरुख सैफी का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है
केरल के पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने इंडिया टुडे को बताया कि फिलहाल कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की एक टीम शाहरुख सैफी की जांच कर रही है। आर्थोपेडिक्स और सामान्य चिकित्सा सहित सभी विभागों के डॉक्टर और फोरेंसिक उनकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमने उससे पूछताछ शुरू नहीं की है। मेडिकल टीम द्वारा इसके लिए मंजूरी दिए जाने के बाद हम उससे पूछताछ शुरू करेंगे।"
केरल के डीजीपी ने कहा, "हम सभी पहलुओं पर गौर करेंगे। हमें उससे पूछताछ करने के बाद ही सारे मामले की जानकारी मिलेगी। वह जो कुछ भी कहेगा, हमें उसको सत्यापित करना होगा, हमें उसकी गतिविधियों का पता लगाना होगा।" उन्होंने कहा, "हमें खुशी है कि हम समय रहते उसका पता लगाने में सफल रहे। यह एसआईटी, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के टीम की वजह से हुआ है।''












Click it and Unblock the Notifications