केरल टूरिज्म के मकर संक्रान्ति पर बीफ डिश शेयर करने को लेकर पर्यटन मंत्री ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। केरल के पर्यटन मंत्री के. सुरेंद्रन ने कहा है कि केरल में कोई भी भोजन को धर्म से नहीं जोड़ता है। ऐसे में मकर संक्रांति पर बीफ रेसिपी शेयर करने को लेकर केरल टूरिज्म की आलोचना का कोई तुक नहीं है। इसे सांप्रदायिक रंग देना निंदनीय है। सुरेंद्रन ने कहा कि किसी की धार्मिक आस्था को चोट सरकार चोट नहीं पहुंचाना चाहती है, इसे बेवजह तूल ना दिया जाए।

सुरेंद्रन ने शुक्रवार को कहा, जो लोग बीफ रेसिपी शेयर करने में सांप्रदायिकता खोजने की कोशिश कर रहे हैं, वो 'पोर्क पिक्चर्स शेयर करके दिखाओट कहकर विवाद पैदा कर रहे हैं। बीफ, पोर्क और कई रिसिपी पहले से ही वेबसाइट पर हैं, और इनके फोटो भी मौजूद हैं। ऐसी मांग करने वाले जाकर देख सकते हैं।
क्या है मामला
केरल टूरिज्म के ट्विटर अकाउंट से दो दिन पहले बुधवार को बीफ उलरथियाथु (बीफ फ्राई) की फोटो शेयर की गई थी। इस डिश की तस्वीर के साथ बनाने का तरीका भी बताया गया है। बुधवार को मकर संक्रान्ति का भी त्योहार मनाया जा रहा था। ऐसे में कुछ लोगों ने ट्विटर पर कहा कि आज इस तरह की तस्वीर नहीं पोस्ट की जानी चाहिए थी। यूजर्स ने लिखा कि बीफ की तस्वीर को शेयर किया गया है इससे उनकी धार्मिक भावना आहत हुई हैं।

ट्विटर पर कई लोगों ने इसे सांप्रदायिकता का रूप देते हुए कहा कि केरल टूरिज्म ने जानबूझकर एक धर्म के लोगों को आहत करने के लिए ऐसा किया है। इस पर अब केरल के टूरिज्म मंत्री ने अब सफाई दी है। उन्होंने साफ कहा है कि खाने को धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications