Niti Taylor: 'थप्पड़ मारा, सिगरेट से सुलगाया', कौन है नीति टेलर? रोते हुए बोलीं-प्यार के बदले मिला घाव
Niti Taylor: टीवी की चुलबुली अभिनेत्रियों में से एक नीति टेलर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है, वजह है उनका वो दर्दभरा खुलासा, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस बुरी तरह आहत और दुखी हैं। दरअसल प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो 'अलायंस' में नीति ने अपनी रीयल लाइफ का दर्द शेयर किया।
उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि 'वो भी एक समय में टॉक्सिक रिलेशनशिप में थीं, जिसने उन्हें इतना दर्द दिया है, जिसे वो कभी नहीं भूल सकती हैं।' नीति ने शो पर मिनी माथुर, रूही दोसानी और देल्बार आर्या के साथ बातचीत के दौरान यह बात बताई।

अपनी ज़िंदगी के उस दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 'अक्सर बाली उम्र में आपे से गलतियां हो जाती हैं, आप लोगों को समझ नहीं पाते हैं, मैं 15 साल की थी, मुझसे भी ऐसी गलती हुई, मैं एक हिंसक और साइकोटिक इंसान के चंगुल में फंस गई थी।'
'थप्पड़ मारा, सिगरेट से सुलगाया', नीति टेलर ने बयां किया दर्द
'एक रात उसका दिमाग फिर गया, उस दिन उसका जन्मदिन था। पहले वो किसी बात पर काफी नाराज हो गया और उसके बाद उसने मुझे थप्पड़ मारा और फिर सिगरेट से जला दिया। मैं दर्द से बुरी तरह से कांप उठी थी, उस जलन के घाव का निशान आज भी मेरी जांघ पर है।'
मुझे प्यार के बदला घाव मिला: नीति टेलर
'लेकिन मैंने उसी वक्त इस रिलेशन को खत्म करने का फैसला किया और उससे बस इतना कहा, 'अलविदा, फिर मिलेंगे' लेकिन खैर, उस समय मैं बहुत छोटी थी। जब आप नासमझ होते हैं, तो लोगों के चरित्र को ठीक से नहीं समझ पाते। वह सनकी था और इसलिए मुझे प्यार के बदला घाव मिला।'

13 अगस्त 2020 को हुई थी नीति और परीक्षित बावा की शादी
इसके बाद उन्होंने अपनी मैरिजड लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि 'लोग बिना समझे कुछ भी उड़ा देते हैं। दरअसल नीति ने परीक्षित बावा के साथ 13 अगस्त 2020 को शादी की थी, दोनों का ये प्रेम विवाह है और दोनों साथ में काफी खुश भी हैं लेकिन साल 2024 में उनके अलग होने की अफ़वाहें उड़ीं थीं, जिस पर इस कपल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था। नीति ने कहा कि उस वक्त हमें और हमारे रिलेशनशिप को लेकर बहुत कुछ कहा जा रहा था लेकिन हम चुप थे क्योंकि हर बकवास बातों पर रिएक्शन देना जरूरी नहीं है।
कौन हैं नीति टेलर?
आपको बता दें कि 8 नवंबर 1994 को दिल्ली में जन्मी नीति टेलर के पिता गुजराती और मां बंगाली ईसाई हैं। वो टीवी की चुलबुली अभिनेत्रियों में से एक हैं। 15 साल की उम्र में, टेलर ने 2009 में 'प्यार का बंधन' से टेलीविज़न पर डेब्यू किया।उन्हें असली पहचान MTV इंडिया के शो 'कैसी ये यारियां' में पार्थ समथान के साथ नंदिनी मूर्ति का किरदार निभाकर मिली।

क्राइम थ्रिलर 'गुलाम' नें नजर आ चुकी हैं नीति टेलर
2016 में वह सिद्धार्थ गुप्ता के साथ म्यूज़िक वीडियो "परिंदे का पागलपन" में नज़र आईं थी, उन्होंने क्राइम थ्रिलर 'गुलाम' में परम सिंह के साथ शिवानी का किरदार निभाया था और 2019 में, टेलर ने 'इश्कबाज़' में मन्नत कौर खुराना से लोकप्रियता हासिल की थी। साल 2022 में, उन्होंने 'झलक दिखला जा 10' में हिस्सा लिया और कोरियोग्राफर आकाश थापा के साथ उनकी जोड़ी बनी। 2023 में, टेलर सोनी टीवी के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में रणदीप राय के साथ प्राची कपूर का किरदार निभाती हुई नज़र आईं थी,इन दिनों प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो 'अलायंस' का हिस्सा है।














Click it and Unblock the Notifications