FIFA World Cup 2026.: 'मैंने कोशिश की लेकिन अब सब खत्म', नेमार ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस को लगा झटका

FIFA World Cup 2026: ब्राजील के जादूगर फुटबॉलर नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में नॉर्वे के खिलाफ मिली 2-1 की चौंकाने वाली हार के साथ ही येलो जर्सी वाली टीम का सफर समाप्त हो गया। इस अप्रत्याशित हार के तुरंत बाद नेमार ने बेहद भावुक होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिटायरमेंट की घोषणा कर दी, जिससे उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है, वो सभी हैरान और परेशान हो गए हैं और सोशल मीडिया पर नेमार से अपने फैसला वापस लेने की बात कह रहे हैं।

34 साल नेमार जूनियर ने ब्राज़ील को छठा वर्ल्ड कप खिताब दिलाने की उम्मीदें संजो रखी थीं। मैच के बाद वे भावुक हो गए, उन्होंने geTV से बात करते हुए कहा कि 'मैंने कोशिश की, मैंने कोशिश की, अब यह खत्म हो गया है। मैंने यहीं से शुरुआत की थी और यहीं इसे खत्म कर रहा हूं।'

FIFA World Cup 2026

उनका इशारा मेटलाइफ़ स्टेडियम की ओर था, जहां नेमार ने 2010 में अमेरिका के खिलाफ ब्राज़ील की सीनियर टीम के लिए अपना डेब्यू किया था। 16 साल बाद, उसी स्टेडियम में नॉर्वे के हाथों ब्राज़ील के बाहर होने के साथ ही उनका वर्ल्ड कप का सपना चकनाचूर हो गया।

ब्राजील के सपने को नार्वे ने किया चकनाचूर

मालूम हो कि इस विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में ब्राजील को प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन नॉर्वे ने अपने असाधारण खेल से टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। ब्राजील के लिए मैच के अंतिम पलों में एकमात्र गोल नेमार ने पेनल्टी के जरिए किया, पर यह उनकी टीम को टूर्नामेंट से बाहर होने से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं था। मैच खत्म होने की सीटी बजते ही मैदान पर सन्नाटा पसर गया और नेमार रो पड़े और उसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट की बात कहकर अपने फैंस का दिल तोड़ दिया।

एक सफर नेमार जूनियर के अब तक के सफर पर

5 फरवरी 1992 को जन्मे नेमार दा सिल्वा सैंटोस जूनियर को फुटबॉल का 'मैजिक मैन' कहा जाता है, नेमार के नाम से लोकप्रिय ये खिलाड़ी 'कैम्पियोनाटो ब्रासीलेरो सेरी ए' क्लब सैंटोस के लिए खेलते हैं। अपनी ड्रिबलिंग, टेक्निकल काबिलियत, प्लेमेकिंग और फिनिशिंग के लिए मशहूर नेमार की गितनी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में होती है। वह 80 गोल के साथ ब्राजील के लिए अब तक के सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर हैं।

तीन अलग-अलग क्लबों के लिए 100 गोल करने वाले क्लब में शामिल हैं नेमार

मालूम हो कि नेमार उन 5 खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग क्लबों के लिए 100 गोल किए हैं। वह इंटरनेशनल फ़ुटबॉल में दक्षिण अमेरिका के पुरुषों में सबसे ज़्यादा गोल करने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं।

MSN का हिस्सा बने नेमार, अटैकिंग प्लेयर के रूप मे विख्यात

नेमार ने 2009 में सैंटोस के साथ अपना प्रोफ़ेशनल डेब्यू किया। 2013 में बार्सिलोना ने नेमार को साइन किया और जल्द ही वे मेसी और लुइस सुआरेज के साथ मिलकर एक जबरदस्त अटैकिंग तिकड़ी (जिसे MSN कहा जाता था) का हिस्सा बन गए। 2014-15 में नेमार ने 39 गोल किए। बार्सिलोना ने 'ट्रेबल' जीता और नेमार चैंपियंस लीग और कोपा डेल रे दोनों में टॉप गोलस्कोरर रहे। उन्होंने अपने क्लब को 'डबल' और FIFA क्लब वर्ल्ड कप जीतने में मदद की।

FIFA World Cup 2026

18 साल की उम्र में ब्राजील के लिए खेला पहला मैच

18 साल की उम्र में नेमार ने ब्राज़ील के लिए अपना पहला मैच खेला और वे काफ़ू के बाद देश के लिए सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। 2013 के FIFA कॉन्फ़ेडरेशन्स कप में नेमार को 'गोल्डन बॉल' मिला क्योंकि उन्होंने ब्राज़ील को खिताब जिताने में मदद की थी।

समर ओलंपिक गेम्स में दिलवाया ब्राजील को पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल

समर ओलंपिक गेम्स में, उन्होंने 2016 में ब्राज़ील को उनका पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने में कप्तानी की। इससे पहले 2012 में उन्होंने टीम को सिल्वर मेडल दिलाने में मदद की थी। उन्होंने 2014 से 2026 तक लगातार चार FIFA वर्ल्ड कप में खेले, उन्हें 2014 की 'ड्रीम टीम' में शामिल किया गया था। उन्होंने 2026 में इंटरनेशनल फ़ुटबॉल से संन्यास की घोषणा की।

यह पढ़ें: कौन हैं कटिया एविरो? फुटबॉल की दुनिया में मचा दिया बवाल, रोनाल्डो को सफाई देने पर किया मजबूर
यह पढ़ें: कौन हैं कटिया एविरो? फुटबॉल की दुनिया में मचा दिया बवाल, रोनाल्डो को सफाई देने पर किया मजबूर
यह पढ़ें:बेटे की जान बचाने के लिए बेच दिया था सब कुछ, FIFA में टीम को दिलाई जीत, रातोंरात स्टार बना ये खिलाड़ी
यह पढ़ें:बेटे की जान बचाने के लिए बेच दिया था सब कुछ, FIFA में टीम को दिलाई जीत, रातोंरात स्टार बना ये खिलाड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+