Kerala Flood Live: केरल में बाढ़ से बिगड़े हालात, मरने वालों की संख्या 37 हुई
इडुक्की। केरल में भारी बारिश के बाद पेरियार नदी के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई है जिसके कारण राज्य में हालात बहुत ही खराब हैं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण केरल में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। 54000 से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। बाढ़ के कारण केरल के 14 में से 11 जिले जलमग्न हैं। कहा जा रहा है कि पिछले 50 सालों में ऐसी तबाही नहीं आई। शुक्रवार को इडुक्की बांध के 5 फाटक खोलने के बाद तो स्थिति और भी अधिक भयावह हो गई है। सेना, एयरफोर्स और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। जबकि सीएम विजयन से केरल के हालात पर बात करने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वो 12 अगस्त को राज्य का दौरा करेंगे और हालात का जायजा लेंगे। जबकि सीएम विजयन ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनी।

केरल में बारिश और बाढ़ का कहर, पल-पल की अपडेट












Click it and Unblock the Notifications