India is Not My Country Poster: केरल के सरकारी कॉलेजों की दीवारों पर लगे विवादित पोस्टर, मचा हड़कंप, केस दर्ज

कोच्चि। केरल के कुछ सरकारी कॉलेजों में भारत विरोधी पोस्टर लगाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक केरल के कुछ सरकारी कॉलेजों की दीवारों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं, जिसमें लिखा था कि भारत मेरा देश नहीं है, इन पोस्टर्स के नीचे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का नाम लिखा था, हालांकि इस फेडरेशन का कहना है कि यह उनका काम नहीं है और वो इतना गिरा हुआ काम नहीं कर सकते हैं।

 केरल के सरकारी कॉलेजों की दीवारों पर लगे विवादित पोस्टर

इस पोस्टर पर मलयालम में लिखा था, 'भारत मेरा देश नहीं है, ये दुष्ट लोग मेरे भाई-बहन नहीं हैं, इस तरह के देश को मैं प्यार नहीं करता और न ही इसके मौजूदा हालात पर मुझे कोई गर्व है, मुझे इस तरह के माहौल और ऐसे आतंकियों के साथ रहने में शर्म आती है', फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 153 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

बता दें कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया भारत का एक छात्र संगठन है जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से सम्बद्ध है, इसकी स्थापना 30 दिसंबर 1970 में हुई थी, एसएफआई के राज्य सचिव केएम सचिन देव ने कहा कि एसएफआई लोकतांत्रिक विरोध और संवैधानिक मूल्यों में भरोसा करती है, इस तरह के पोस्टर हमारे इस विचार के खिलाफ हैं, उन्होंने कहा कि हमारा संगठन खुले तौर पर ऐसे पोस्टरों को गलत मानता है, हमारा इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है, ये हमारे संगठन को बदनाम करने की साजिश है।

कुछ खास बातें

केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। मलयालम यहां की मुख्य भाषा है। हिंदुओं और मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है और यहां मलयालम भाषा बोली जाती है। अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पांडिचेरि राज्य का माहि नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+