Kerala: कोझीकोड में मिला Nipah virus का संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
Kerla Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस का एक संदिग्ध मामला रिपोर्ट होने के बाद हड़कंप हैं। शनिवार को मलप्पुरम जिले में स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।इस बैठक में वायरस के प्रसार को रोकने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले उपायों पर चर्चा की गई।
अफसरों ने मौजूदा स्थिति और प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए अब तक उठाए गए कदमों की भी समीक्षा की। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक और मलप्पुरम और कोझीकोड के जिला कलेक्टरों सहित शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया। इधर मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक शुक्रवार को केरल के कोझीकोड में जूनोटिक वायरस निपाह के लक्षणों को देखते हुए एक 14 वर्षीय बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की हालत स्थिर है और परिवार के सदस्यों में फिलहाल कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। संक्रमण की पुष्टि के लिए उसके ब्लड सैंपल को पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया है।

यह भी पढ़ें CG News: सुकमा में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मारा गया 1 नक्सली
मिली जानकारी के मुताबिक केरल में सरकार ने निपाह वायरस नियंत्रण के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए समितियों का भी गठन किया है। अधिकारियों के अनुसार, कोझिकोड में निपाह जैसे लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती संदिग्ध मरीज के नमूने पुणे वायरोलॉजी लैब भेजे गए थे।
पिछले महीने ही केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की थी कि राज्य में निपाह की रोकथाम के प्रयासों को तेज किया जाएगा, विशेष रूप से मई से सितंबर के महत्वपूर्ण महीनों के दौरान, जब वायरस के फैलने की सबसे अधिक संभावना होती है।
क्या है निपाह वायरस?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार निपाह वायरस यानी एनआईवी एक तेज़ी से उभरता वायरस है, जो जानवरों और इंसानों में गंभीर स्वास्थ्य समस्या को जन्म देता है। सर्वप्रथम 1998 में मलेशिया के कम्पंग सुंगाई निपाह से NiV के बारे में सबसे पहले पता चला था, तभी से इस वायरस को यह नाम मिला। उस समय इस बीमारी के वाहक सूअर बनते थे।
यह भी पढ़ें CG: छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी के खिलाफ लागू हुआ कड़ा कानून, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications