CG News: सुकमा में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मारा गया 1 नक्सली
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जंगलों में सुरक्षाबालों के शौर्य के आगे सशस्त्र माओवादी कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं। सुरक्षाबलों के जवान माओवदियों के गढ़ में घुसकर उनके दांत खट्टे कर रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ एक नक्सली को ढेर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जवान जगरगुंडा के तुमारगट्टा और सिंगाराम के जंगल में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दरमियान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक नक्सली को ढेर कर दिया और मौके पर बड़ी तादाद में बंदूक, वायरलेस सेट समेत नक्सली सामग्री बरामद किया किये गए हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इस घटना की पुष्टि की है।

ज्ञात हो कि बीते दिनों पहले नक्सलियों ने जवानों को चकमा दिया था और बड़ा नुकसान पहुंचाने में सफल हो गए। नक्सलियों की काली करतूत की वजह से कई जवानों को शहादत भी देनी पड़ी है। बस्तर के भीतरी इलाके में लगातार जवानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जवानों को कई बड़ी सफलता अब तकप्राप्त चुकी है।
यह भी पढ़ें CG: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, उद्योगों स्थापित करने राज्य सरकार करेगी मदद












Click it and Unblock the Notifications