Kerala Paragliding: हाई मास्ट लाइट पोल पर फंसे पर्यटक, बाल-बाल बची जान, VIDEO

केरल में टूरिज्म की भरपूर संभावनाएं हैं। पर्यटक पैराग्लाइडिंग करने बड़ी संख्या में इस राज्य में आते हैं। दो पर्यटकों की जान बाल-बाल बची जब पैराशूट एक हाईमास्ट लाइट के पोल में फंस गया।

Kerala Paragliding

Kerala Paragliding के लिए पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय प्रदेश रहा है। God's Own Country कहे जाने वाले इस प्रदेश में नैसर्गिक सौंदर्य की कोई कमी नहीं। तमाम खूबसूरती के बावजूद कई बार एडवेंचर के मकसद से जाने वाले पर्यटकों की जान संकट में आ जाती है। ऐसा ही हुई दो पर्यटकों के साथ जब पैराग्लाइडिंग के दौरान दोनों हाईमास्ट लाइट के पोल पर फंस गए।

केरल में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसे के संबंध में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण तिरुवनंतपुरम के वर्कला में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक पुरुष और महिला टूरिस्ट की जान संकट में फंस गई। जमीन से कम से कम 40-50 फीट ऊंचाई पर फंसे दोनों टूरिस्ट्स को स्थानीय एजेंसियों की मदद से बचाया गया।

दोनों का पैराशूट मिसगाइड होने के कारण एक हाई मास्ट लाइट पोल पर फंस गया। बड़ी दुर्घटना में बाल-बाल बचे दोनों पर्यटकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। VIDEO में देखा जा सकता है कि दोनों पर्यटक हाईमास्ट लाइट के पोल पर फंसे हुए हैं।

केरल में पैराग्लाइ़िंग के दौरान ग्रामीण तिरुवनंतपुरम में हाई मास्ट लाइट पोल पर फंसे दोनों पर्यटकों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारने में कामयाबी मिली। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+