केरल: BJP के टिकट पर शख्स ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- 'मैं अपनों को धोखा नहीं दूंगा'

केरल: BJP के टिकट पर शख्स ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- 'मैं अपनों को धोखा नहीं दूंगा'

कोझिकोड: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 14 मार्च को केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। बीजेपी ने मनंतवाड़ी विधानसभा सीट से 31 वर्षीय मैनेजमेंट ग्रेजुएट मणिकानंदन सी को टिकट दिया था। लेकिन बीजेपी के लिए उस वक्त ये शर्मनाक बात हो गई जब मणिकानंदन सी ने बीजेपी की टिकट लेने से मना करते हुए चुनाव लड़ने से साफ-साफ इनकार कर दिया। केरल वायनाड जिले की मनंतवाड़ी विधानसभा सीट शेड्यूल्ड ट्राइब के लिए आरक्षित है। मणिकानंदन, जो पनिया जनजाति के हैं। बीजेपी के उम्मीदवार की घोषणा करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं थी और उनके लिए पार्टी की राजनीति में प्रवेश करना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने पोस्ट में चुनाव लड़ने से मना करते हुए डॉ बीआर अंबेडकर के एक कोट को भी शेयर किया, उन्होंने लिखा, ''कुछ भी हो जाए मैं अपने लोगों के साथ धोखा नहीं करूंगा।''

Recommended Video

    Kerala Election 2021: BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार, कहा- धोखा नहीं दूंगा | वनइंडिया हिंदी
    kerala election 2021

    मैं राजनीति में नहीं आना चाहता: मणिकानंदन सी

    31 वर्षीय मणिकानंदन सी पनिया जनजाति के पहले ऐसे शख्स हैं, जिनके पासमबीए की डिग्री है। मणिकानंदन सी ने कहा कि वो बीजेपी पार्टी के प्रस्ताव को "उचित सम्मान" के साथ मना कर रहे हैं और वह राजनीति में आने की इच्छा नहीं रखते हैं। मणिकानंदन ने कहा कि उन्हें उम्मीदवार घोषित किया गया, जबकि उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं को पहले ही इस बात की सूचना दे दी थी कि वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं और इसके लिए तैयार भी नहीं है।

    मणिकानंदन सी ने कहा, "केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे भाजपा के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है। मैं इसका सम्मान करता हूं। लेकिन मैं वास्तव में एक आम आदमी हूं, मैं चुनाव की राजनीति में नहीं आना चाहता। मैं नौकरी और परिवार बनाना चाहता हूं। इसलिए, मैं खुशी से इस प्रस्ताव को मना कर रहा हूं।"

    मैं इस बात से खुश हूं कि BJP ने पनिया जनजाति के लिए सोचा: मणिकानंदन सी

    टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मणिकानंदन सी ने कहा, "मैं सच में टीवी पर निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उम्मीदवार के रूप में घोषित मेरे नाम को देखकर हैरान रह गया था और रविवार (15 मार्च) दोपहर को ई श्रीधरन जैसी कई अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ स्क्रीन में मेरा नाम स्क्रॉल हुआ। हालांकि कुछ भाजपा नेताओं ने मुझसे से संपर्क किया था। टिकट वाले मुद्दे पर चर्चा करने के लिए, मैंने अपना रुख स्पष्ट कर दिया था कि मैं पार्टी की राजनीति में दिलचस्पी नहीं रखता और भाजपा का समर्थक नहीं हूं। भाजपा के लोग उम्मीदवारी की घोषणा के बाद ही मुझसे मिलने आए थे। हालांकि कहा कि यह गर्व की बात है कि बीजेपी ने पनिया जनजाति के एक व्यक्ति को उम्मीदवार के तौर पर चुना। लेकिन मैंने उन्हें फोन पर ही बता दिया था कि मैं बीजेपी का उम्मीदवार नहीं बनना चाहूंगा।''

    मणिकंदन वर्तमान में केरल पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (KVASU) में सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। वह पनिया जनजाति से पहले ग्रेजुएट हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी शिक्षा योग्यता के अनुसार करियर बनाने पर फोकस करना चाहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+