VIDEO: हाथी पर चढ़कर बाहुबली बनने चला था ये शख्स, हुआ ये हाल

केरल। 1990 के दशक में बच्चों के बीच शक्तिमान को लेकर काफी दीवानगी थी। दीवानगी भी इस हद तक थी कि कई बच्चे तो शक्तिमान के उड़ने की नकल करने के चलते अपनी जान से भी हाथ धो बैठे थे। लेकिन ये दीवानगी शक्तिमान तक ही नहीं रुकी बल्कि लोगों द्वारा कई फिल्मों के किरदारों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश जारी रही। ऐसी ही एक कोशिश का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

kerala man tries to climb elephant like bahubali get kicked

इस वीडियो मे एक शख्स बाहुबली मूवी के एक सीन को असल जीवन में निभाने के चक्कर में बुरी तरह चोट खा जाता है।अक्सर ऐसा देखा जाता है कि फिल्मों के कुछ किरदार कुछ लोगों पर ऐसी छाप छोड़ जाते हैं कि वे उसके शानदार सीन को असल जिंदगी में करने की कोशिश करने लगते हैं। इस कोशिश में वे यह भूल जाते हैं कि फिल्मी सीन को या तो किसी स्टंटमैन ने निभाया होता है या फिर उसे लेटेस्ट टेक्नॉलोजी की मदद से फिल्माया गया होता है।

खैर, बात करें वीडियो की तो इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स बाहुबली फिल्म का वह सीन कॉपी करने की कोशिश करता है जिसमें प्रभास भड़के हुए हाथी को शांत करके उसकी सूंड़ से होते हुए उसकी कमर पर बैठ जाते हैं। लेकिन अफसोस युवक द्वारा प्रभास का ये सीन कॉपी करने की कोशिश नाकाम साबित होती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स के ऐसा करने की कोशिश में भड़का हाथी उसे टक्कर मारकर दूर फेंक देता है। टक्कर इतनी भयंकर होती है कि शख्स उल्टा होकर गिरता है और बेहोश हो जाता है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो केरल के किसी जंगल का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+