ISIS का मुख्य रिक्रूटर गिरफ्तार, ट्रेनिंग के लिए युवाओं को भेजता था अफगानिस्तान
अब्दुल्ला के पिता ट्रक चलाते हैं और वो भारत में आईएसआईएस का रिक्रूटर बन गया। युवाओं को पैसे और लग्जरी का लालच देकर आतंकवाद की ट्रेनिंग लिए अफगानिस्तान भेजता था।
नई दिल्ली। भारत में आतंकी संगठन आईएसआईएस का नेटवर्क मजबूत करने के लिए भर्ती का काम करने वाले शख्स को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। इसका नाम अब्दुल्ला है और वो केरल के कोझिकोड का रहने वाला है। एनआईए ने दावा किया है कि अब्दुल्ला भारत के युवाओं को लालच देकर ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान भेजता था। एनआईए ने अब्दुल्ला की पहचान आईएसआईएस के मुख्य रिक्रूटर के तौर पर की है।

आपको बता दें कि इसी महीने एनआईए ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था उसमें अब्दुल्ला भी था। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्प्रेस की खबर के मुताबिक भारत और अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी ने अब्दुला को पकड़ा है। अखबार के मुताबिक अब्दुल्ला इसी साल अप्रैल के महीने में बहुत आसानी से दुबई चला गया था। उसे किसी पर शक भी नहीं हुआ और जांच में भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications