Kerala Landslide: 126 की मौत, 800 लोंगों का रेस्क्यू, केरल में 2 दिन का राजकीय शोक, अब तक के बड़े अपडेट्स
Wayanad Landslides All Update: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के चलते एक बड़ी आबादी समाप्त हो गई है। यहां मुंडक्की, चूरालमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। मिट्टी में दबे बड़ी संख्या में शव बाहर निकाले गए हैं। पहले दिन का रेस्क्यू समाप्त होने तक मलबे में दबे बड़ी संख्या में शव बरामद किए गए।
वायनाड में जोरदार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में वायनाड के मेपाड्डी, मुंडक्कल और चूरलमाला इलाके के कई मकान मलबें में दब गए। केरल में एक बड़ी तबाही है। दरअसल, कुछ समय पहले जहां हरियाली और घर दिखाई दे रहे थे, वहां सिर्फ मलबा दिखा। यानी कई घर और पेड़ पौधे जमीन में धंस गए। दरअसल वायनाड में बारिश के बाद खिसकी जमीन के साथ दफ्न हुए मकानों के मलबे हैं।

126 लोगों की मौत
केरल के पहाड़ी इलाके वायनाड में मंगलवार तड़के कई जगहों पर भारी बारिश के बाद बड़ी तबाही देखने के मिली। इस दौरान भूस्खलन के चलते कई घर तबाह हो गए। हादसे में अब तक 126 मौतों की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 800 लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया। इस दौरान 128 लोग घायल हुए। अब तक 800 लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया है।
Recommended Video
बड़ी संख्या में शव दबे होने की आशंका
दरअसल, भूस्खलन की घटनाएं मंगलवार तड़के हुईं। भूस्खलन ने तबाही के निशान छोड़े हैं। कई मकान जमींदोज हो गए। इससे अपने घरों में सो रहे लोगों को बचने का मौका भी नहीं मिल पाया। सैकड़ों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
रेस्क्य में तीनो सेनाएं जुटी
कुदरत की तबाही के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में तीनों सेनाएं जुटीं। भारतीय वायुसेना ने राज्य सरकार और एनडीआरएफ अधिकारियों की मदद के लिए वायनाड में बचाव और राहत कार्यों के लिए एक MI-17 और ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर के अलावा सेना और नौसेना के गोताखोर भी तैनात किए गए हैं।
केरल में दो दिन का राजकीय शोक घोषित
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन में वायनाड में भूस्खलन की घटना में बड़ी संख्या मौतों को शोक और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। हादसे को लेकर उन्होंने राज्य में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सरकार के आदेश पर केरल में बुधवार और बृहस्पतिवार दो दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी कार्यालयों में कामकाज नहीं होगा। एक बयान में सीएम पिनाराई विजयन ने कहा, कहा, "वायनाड में आपदा के कारण, राज्य ने दो दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की है। सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों को स्थगित कर दिया गया है। हम अनुरोध करते हैं कि शोक अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहे।"
प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बढ़े हाथ
सीएम पिराई विजयन ने राज्य को मिली सहायता राशि की जनकारी दी। उन्होंने कहा, "केरल बैंक ने पहले ही सीएमडीआरएफ को 50 लाख रुपये का योगदान दिया है। कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीआईएएल) ने 2 करोड़ रुपये का वादा किया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 5 करोड़ रुपये की सहायता का वादा किया है।"
राहुल गांधी, प्रियंका का वायनाड दौरा स्थगित
नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यानी बुधवार को वायवाड दौरा शेड्यूल किया था। इसको लेकर उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी भी दी थी। लेकिन अधिकारियों की ओर से इलाके में खराब मौसम का अपडेट दिए जाने के बाद कांग्रेस नेता ने अपना दौरा स्थगित कर दिया है। इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने इसको लेकर कहा, "प्रियंका और मैं भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मिलने और स्थिति का जायजा लेने के लिए कल वायनाड जाने वाले थे। लेकिन अधिकारियों ने हमें लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति की जानकारी दी है। हम वायनाड के लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम जल्द से जल्द दौरा करेंगे, हम स्थिति की बारीकी से निगरानी करना जारी रखेंगे और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications