Wayanad landslide: वायनाड में क्या हैं हालात? कब पूरा होगा पुनर्वास कार्य, CM पिनाराई विजयन ने बताया
वायनाड में भूस्खलन की तबाही के बाद पुनर्वास कार्य तेज हैं। अभी 219 लोग राहत शिविरों रह रहे हैं, जबकि कुछ लोग किराए के मकान में है। सभी प्रभावितों के रहने का खर्च केरल सरकार वहन कर रही है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक बयान में कहा कि वायनाड भूस्खलन के मद्देनजर पुनर्वास के प्रयास प्रगति पर हैं। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने मंगलवार को भूस्खलन प्रभावित वायनाड में पुनर्वास कार्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया की लैंडस्लाइड में जिनके घर तबाह हो गए थे वे अब भी या तो किराये के मकान में या फिर राहत शिवर में रह रहे हैं।

एक बयान में सीएम ने कहा, "वायनाड भूस्खलन के मद्देनजर पुनर्वास के प्रयास प्रगति पर हैं। मुख्य सचिव को इस प्रक्रिया की निगरानी करने का काम सौंपा गया है। इसमें कोई देरी नहीं होगी। वर्तमान में, 219 लोग राहत शिविरों में हैं, जबकि बाकी लोग किराए के मकानों में चले गए हैं, सरकार उनके आवास का किराया देगी।"
बता दें कि राज्य सरकार वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य में जुटी हुई है, ताकि लोगों के जीवन को वापस पटरी पर लाया जा सके। यहां जिला प्रशासन ने रविवार को कहा कि त्रासदी के बाद से 119 लोग लापता हैं, लेकिन यह सूची अंतिम नहीं है।
सामान्य शिक्षा विभाग ने सूचित किया है कि वेल्लारमाला और मुंडक्कई में भूस्खलन में नष्ट हुए सरकारी स्कूलों के 614 छात्रों को मेप्पाडी उच्चतर माध्यमिक स्कूल और मेप्पाडी गांव में पंचायत हॉल में स्थापित एक विशेष सुविधा में पढ़ाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications