Kerala: यूनिवर्सिटी में सिंगर निकिता गांधी के म्यूजिक कंसर्ट में मची भगदड़, 4 स्टूडेंट्स की मौत

Kerala Music Concert: केरल के कोच्चि में एक म्यूजिक कंसर्ट में बड़ा हादासा हो गया। कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) में शन‍िवार शाम म्यूजिक फेस्ट में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति हो गई, जिसमें 4 स्टूडेंट्स की मौत की खबर है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार चार छात्रों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसा मशहूर बॉलीवुड सिंगर निकिता गांधी के म्यूजिक इवेंट के हुआ, जो कि ओपन-एयर ऑडिटोरियम में रखा गया था।

Kerala Music Concert Stampede

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को सीयूएसएटी में सॉन्ग फेस्टिवल रखा गया था। भगदड़ की स्थिति उस वक्त मची, जब सिंगर निकिता गांधी ऑडिटोरियम में अपनी परफॉर्म दे रही थी।

60 छात्रों के घायल होने की खबर

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में घायलों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 60 से ज्यादा छात्रों के घायल होने की खबर है। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ओपन ऑडिटोरियम में था कंसर्ट

इसके अलावा कुछ घायलों को प्राइवेट अस्पताल भी लेकर जा रहा है।रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर निकिता गांधी का सिंगिंग प्रोग्राम शाम 6 बजे शुरू होना था, लेकिन वो देरी से साढ़े 6 बजे शुरू हुआ, तब तक जिस ओपन ऑडिटोरियम में इवेंट था, वो पूरी तरह से खचाखच भर चुका था।

जानिए कैसे हुआ हादसा

वहीं ऑडिटोरियम के आस-पास के एरिया भी काफी भीड़ थी। ऐसे में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, फिर बाहर खड़े लोग अंदर की तरफ भागने लगे और भीड़ के बहुत ज्यादा होन से भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई और फिर ये दर्दनाक हादसा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+