भारत की बेटी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, The Touch of Ami अंगूठी में जड़े 24679 हीरे
केरल के कलाकार ने अपनी क्रिएटिविटी से दुनिया को चौंका दिया है। केरल के इस जौहरी ने एक अंगूठी में 24,679 हीरे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मशरूम शेप की इस रिंग को 'द टच ऑफ अमी' (The Touch of Ami) नाम दिया गया है।
तिरुवनंतपुरम, 16 जुलाई : कवि डॉ कुमार विश्वास की कविता का एक अंश है... 'एशिया के हम परिंदे, आसमां है हद हमारी; जानते हैं चांद सूरज जिद हमारी, जद हमारी...' भारत के टैलेंट का बखान करती इन पंक्तियों को केरल के जौहरी ने अपनी मेहनत से चरितार्थ कर दिखाया है। रिजिशा टीवी नाम की बेटी ने साबित कर दिखाया है कि कुछ कर गुजरने की जिद और लगन हो तो सक्सेस मिलती ही है। भारत की इस होनहार बेटी की प्रतिभा पूरी दुनिया को मुरीद बना रही है। (सभी तस्वीरें वीडियो ग्रैब ; साभार- Guinness World Record इंस्टाग्राम)
Recommended Video

काबिल बनो, कामयाबी पीछे...
आमिर खान अभिनीत फिल्म थ्री इडियट्स में एक डायलॉग है। काबिल बनो, कामयाबी झक मारकर पीछे भागेगी। करीब 13 साल पहले जब किसी फिल्मकार ने इस बात की कल्पना की होगी तो उसने नहीं सोचा होगा कि केरल की बेटी खुद की काबिलियत से वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगी। रिजिशा टीवी (Rijisha TV) नाम की इस होनहार बेटी ने अपनी कला का शानदार नमूना पेश किया है।

'मशरूम की पंखुड़ियों' पर 24 हजार हीरे
रिजिशा ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन से लाइफ़स्टाइल एक्सेसरी डिज़ाइन में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है। Rijisha TV ने The Touch of Ami नाम की अंगूठी को इतने कमाल के तरीके से डिजाइन किया है कि मशरूम के पत्तों के शेप वाले बेस पर 24 हजार से अधिक पीस डायमंड एक अंगूठी पर फिट कर दिखाया।

अंगूठी की डिजाइन पिंक ओएस्टर मशरूम से प्रेरित
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 'द टच ऑफ अमी' नाम की मशरूम-थीम वाली अंगूठी केरल स्थित SWA डायमंड्स ने तीन महीने में तैयार किया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक SWA ने बताया, रिंग का मॉडल पिंक ओएस्टर मशरूम (pink oyster mushroom) से प्रेरित है। ये अमरता का प्रतीक है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन से पोस्ट ग्रैजुएट रिजिशा टीवी ने इस अंगूठी को डिज़ाइन किया है।

अंगूठी में 24,679 हीरे सेट
अंगूठी को 3डी प्रिंटिंग का उपयोग करके तरल सोने के साथ मोल्ड में डाला गया। ठंडा करने के बाद 41 अद्वितीय मशरूम पंखुड़ियों का आकार बना। इसमें हीरे लगाए गए। SWA डायमंड्स की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हीरे की इस अंगूठी में 24,679 हीरे सेट किए गए हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत की अंगूठी के नाम
दिलचस्प है कि केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित SWA डायमंड्स ने The Touch of Ami अंगूठी के गिनीज रिकॉर्ड बनाने से पहले एशियाई बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। एसडब्ल्यूए डायमंड्स के प्रबंध निदेशक अब्दुल गफूर अनादियान ने बताया, यह हमारे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है कि यह अंगूठी भारत में बनी है और अंगूठी का मालिक भी एक भारतीय है। 'द टच ऑफ अमी' हमारे राज्य के हीरा क्षेत्र में उद्यमिता की जीत का भी प्रतीक है।
यहां देखिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली अंगूठी
Guinness World Records ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मशरूम शेप की इस रिंग को 'द टच ऑफ अमी' (The Touch of Ami) की वीडियो भी पोस्ट की है।

ऐसे हुई हीरों की जांच
हीरे के सेट को गिनने के लिए माइक्रोस्कोप का उपयोग किया गया। मूल्यांकन के बाद, गिनीज अधिकारियों ने स्पष्टता, कैरेट, वजन, कट प्रकार और इस्तेमाल किए गए हीरे के प्रकार की पुष्टि की।












Click it and Unblock the Notifications