जिस होटल में खाते थे कलाम, अब वहां रखी जाएगी उनके नाम से स्पेशल थाली
नयी दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम खाने के बड़े शौकीन थे। वो शाकाहारी थी और सादा भोजन के शौकीन थे। कलाम जब भी केरल जाते थे वो यहां के तिरुवनंतपुरम के एक खास होटल में ही खाना खाते थे।

साल 1975 से 1982 तक जब वो विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में काम करते थे वो तिरुवनंतपुरम के परमेश्रवरन नायर द्धारा चलाए जा रहे एक होटल के नियमित रुप से खाना खाते थे। होटल के संचालक के लिए वो रेगुलर ग्राहक थे। कलाम लंच और डिनर दोनों ही परमेश्रवरन के होटल में करते थे।
82 साल के नायर के मुताबिक कलाम एक ग्लास दूध औऱ दो अपाम्स लेते थे। वहीं रात के खाने में दो रोटी और एक ग्लास दूध लेते थे। होटल मालिक के मुताबिक वो हमेशा जल्दी में रहते थे। वो तो ये भी कहा करते थे अगर मै बिल देना भूल जाउं तो मुझे याद दिला देना। कलाम के लिए इस होटल मालिक के दिल में कास इज्जत है। उन्हें याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू झलक उठे। अब जब कलाम हम सब को छोड़कर जा चुके हैं तो होटल ने उनके लिए अलग से थाली का नाम रखा है। होटल ने कलाम के नाम पर स्पेशल थाली रखी है। ये खास थाली वहीं है जिसमें कलाम सालों तक खाना खाते थे। होटल मालिक अब उसे उनकी यादगार के तौर पर रख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications