Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केंद्र की कटौती के बाद केरल सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर कम किया वैट, जानिए कितने घटे दाम

नई दिल्ली, मई 21। पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी कम करने के फैसले के बाद अब राज्य सरकारों ने भी कीमत करना शुरू कर दिया है और सबसे पहले केरल सरकार ने यह कदम उठाया है। केंद्र के फैसले के बाद केरल सरकार ने भी शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान कर दिया। केरल सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 2.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 1.36 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल | LPG cylinder Price Subsidy | वनइंडिया हिंदी
    Fuel price

    केरल के वित्त मंत्री ने की घोषणा

    वैट में कटौती की घोषणा करते हुए केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने द्वारा लगाए गए भारी कर को आंशिक रूप से कम कर दिया है। हालांकि, उन्होंने केंद्र के फैसले का स्वागत किया। बालगोपाल ने एक बयान में कहा, "केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर भारी कर में आंशिक रूप से कमी की है। केरल सरकार इस फैसले का स्वागत करती है।"

    केंद्र ने घटाई है एक्साइज ड्यूटी

    उन्होंने कहा, "...राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमत पर राज्य कर में क्रमश: 2.41 रुपये और 1.36 रुपये प्रति लीटर की कमी करेगी।" आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में रिकॉर्ड 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की, जिसके बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+