केरलः छात्रा के साथ अपमानजक बर्ताव करने वाले मौलवी पर भड़के राज्यपाल आरिफ खान, नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल
केरलः छात्रा के साथ अपमानजक बर्ताव करने वाले मौलवी पर भड़के राज्यपाल आरिफ खान, नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल
तिरुअनंतपुरम, 12 मई: केरल के मल्लपुरम में बुधवार को एक मौलवी ने सम्मान लेने के लिए छात्रा के स्टेज पर आने पर आपत्ति जताई थी और उसे स्टेज पर ना बुलाने को कहा था। इस वाकये का वीडियो सामने आने के बाद ये मौलवी लोगों के निशाने पर हैं। वहीं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी उनके इस रवैये पर सख्त एतराज जताया है। राज्यपाल ने इसको लेकर राज्य के नेताओं की ओर से कोई आलोचना ना होने पर भी हैरत जताई है।

आरिफ मोहम्मद खान ने इस मामले पर कहा मैं इस बात से बहुत निराश हूं कि पूरा राजनीतिक नेतृत्व इस पर खामोश है। सिर्फ राजनीतिक नेतृत्व ही नहीं बाकी लोग भी इस बारे में चुप हैं। मैं हर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से आगे आने और हमारी बेटियों के सम्मान और सम्मान की रक्षा करने की अपील करता हूं।
लड़की के साथ अपमानजनक बर्ताव करने वाले मौलवी के केरल में करीब दस हजार मदरसे होने की बात पर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि लोकतंत्र या कानून के शासन में इसके कोई मायने नहीं है। उनके पास एक लाख मदरसे हो सकते हैं लेकिन उनकी ताकत के कारण मैं अपनी अंतरात्मा को दबाने वाला नहीं हूं। वे बहुत शक्तिशाली हो सकते हैं लेकिन ये उन्हें किसी को अपमानित करने का अधिकार नहीं देता है।
क्या है मामला
केरल जेम-इय्यातुल उलम नाम की संस्था की ओर से मलप्पुरम में एक मदरसे में बुधवार को एक आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में 10वीं पास करने वाले लड़के-लड़कियों को सम्मानित किया जा रहा था। इसी दौरान एक लड़की को जब सम्मानित करने को बुलाया गया तो मंच पर बैठे मौलवी अब्दुल्ला मुसलियार भड़क गए और उन्होंने आयोजकों के पास जाते हुए कहा कि किसी लड़की को अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर नहीं बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने इसको लेकर काफी बुरा-भला कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।












Click it and Unblock the Notifications