केरल: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिए 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस्तीफा देने का निर्देश, देखें लिस्ट

Kerala Governor Arif Mohammed Khan: केरल में विश्वविद्यालय को लेकर सरकार और केरल के राज्यपाल के बीच तनातनी जारी है। इस बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों के उल्लंघन करने के कई मामले सामने आए हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केरल की एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी की कुलपति एमएस. राजश्री की नियुक्ति रद्द कर दी थी। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल में 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस्तीफा देने का निर्देश दिया है, जिसकी सूचना केरल राजभवन ने ट्वीट करके दी है।

 Kerala Governor

राज्यपाल की ओर से केरल राजभवन के एक ट्वीट के अनुसार, 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को 24 अक्टूबर 2022 को सुबह 11:30 बजे तक अपना इस्तीफा देने का निर्देश पत्र जारी किया गया है। संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और रजिस्ट्रारों को भी पत्र ईमेल किया गया है। देखिए पूरी लिस्ट...

ट्वीट में बताया गया कि 2022 के सिविल अपील संख्या 7634-7635 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 21.10.22 के फैसले को बरकरार रखते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल में 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस्तीफा देने का निर्देश दिया है। राजभवन की ओर से विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को तत्काल प्रभाव से इस्तीफे देने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+