चालाकी की हदें पार, दुबई से अंडरगार्मेंट्स में छिपाकर ला रही थी 1 करोड़ का सोना, ऐसे पकड़ी गई

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-346 में दुबई से आने वाली लड़की को पुलिस ने सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की ने बेहद शातिर तरीके सेअंडरगार्मेंट्स में 1 करोड़ का सोना छिपाया हुआ था।

Kerala gold smuggler girl

Kerala Gold Smuggling: केरल में सोना तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 19 साल की लड़की दुबई से अंडरगार्मेंट्स में 1 करोड़ रुपए की कीमत का सोना छिपाकर केरल ला रही थी, लेकिन एयरपोर्ट पर जांच के दौरान चकमा देने के बाद भी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। लड़की के पास से 1.8 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

अंडरगार्मेंट्स के अंदर छुपा रखा था 1.8 किलो सोना

अंडरगार्मेंट्स के अंदर छुपा रखा था 1.8 किलो सोना

जानकारी के मुताबिक मलप्पुरम पुलिस ने सोमवार को एक 19 साल की लड़की को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 1 करोड़ रुपये मूल्य के गोल्ड कंपाउंड जब्त कर लिए गए हैं, जिसे लड़की ने अपने अंडरगार्मेंट्स के अंदर छुपा रखे थे। मलप्पुरम एसपी एस सुजीत दास ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कसारगोड की रहने वाली शाहला के रूप में पहचानी गई लड़की को पकड़ा, जो कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-346 में दुबई से आई थी और कस्टम चेकिंग के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थी।

सामान की तलाशी में नहीं मिला सोना, फिर..

सामान की तलाशी में नहीं मिला सोना, फिर..

हालांकि पुलिस ने उससे घंटों पूछताछ की, लेकिन महिला ने बहादुरी दिखाते हुए कहा कि वह तस्करी का सोना नहीं ले जा रही थी और न ही उसके पास कोई अवैध सोना था। पुलिस ने जब उसके सामान की जांच की तो उसमें सोना नहीं मिला। लेकिन जब महिला का शारीरिक तलाशी ली गई तो पुलिस को सोने के तीन पैकेट मिले जिन्हें बड़ी चालाकी से उसने अपने अंडरगार्मेंट्स में छुपा रखे थे। पुलिस ने उसकी पैंटी से सोने का एक पैकेट और उसकी ब्रा से दो पैकेट बरामद किए। तीनों पैकेटों में 1.8 किलो सोना मिला।

घर वालों से झूठ बोलकर दुबई गई थी लड़की

घर वालों से झूठ बोलकर दुबई गई थी लड़की

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की अपने माता-पिता को यह बताकर छह दिन की यात्रा पर दुबई गई थी कि वह नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए खाड़ी देश जा रही है। कथित तौर पर लड़की 60 हजार रुपये लेकर सोना तस्करी के लिए तैयार हुई थी। दुबई के रहने वाले लड़की के दोस्त ने उसकी पहचान गोल्ड स्मगलिंग रैकेट से कराई थी। पुलिस ने बताया कि तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जब्त सोने को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए सीमा शुल्क विभाग को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Recommended Video

    एयरपोर्ट कस्टम को मिली बड़ी कामयाबी, एक दिन में करोड़ों रुपए का सोना सीज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+