Kerala Floods: बाढ़ में सबकुछ डूबा, फिर भी अपने 25 कुत्तों को छोड़ने को तैयार नहीं हुई ये महिला

केरल में बाढ़ अब तक 324 लोगों की जान ले चुकी है। एनडीआरएफ, सेना और कई एनजीओ पूरे राज्य में मची तबाही के बीच राहत बचाव का काम कर रहे हैं। बाढ़ से सिर्फ मनुष्य ही नहीं, बल्कि जानवरों को भी काफी नुकसान हुआ है। केरल में एक महिला ने अपने कुत्तों के बिना घर से बाहर निकलने से मना कर दिया।

नई दिल्ली। केरल में बाढ़ अब तक 324 लोगों की जान ले चुकी है। एनडीआरएफ, सेना और कई एनजीओ पूरे राज्य में मची तबाही के बीच राहत बचाव का काम कर रहे हैं। बाढ़ से सिर्फ मनुष्य ही नहीं, बल्कि जानवरों को भी काफी नुकसान हुआ है। केरल में एक महिला ने अपने कुत्तों के बिना घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। महिला के पास 25 कुत्ते थे। जब बचावकर्मी महिला के घर उसे निकालने पहुंचे, तो उसने बिना 25 कुत्तों के जाने से इनकार कर दिया।

Kerala Floods

केरल के त्रिशूर में एक महिला और उसके 25 कुत्तों को बाढ़ से बचाया गया। त्रिशूर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक हैं। यहां सुनिता नाम की एक महिला ने अपने कुत्तों के बिना बचावकर्मी के साथ जाने से मना कर दिया। बाढ़ से महिला का पूरा घर डूब गया था। जब बचावकर्मी महिला के पास उसे निकालने आए तो महिला ने उन्हें वापस भेज दिया। बचावकर्मी ने महिला को कहा था कि वो केवल उसे बचा सकते हैं, कुत्तों को नहीं।

ये भी पढ़ें: Kerala Floods: एयरलिफ्ट कर बचाई गई महिला ने दिया बेटे को जन्म

ह्यूमेन सोसायटी इंटरनेशनल की सैली वर्मा के अनुसार महिला अपने कुत्तों के बिना घर छोड़ने को बिल्कुल भी राजी नहीं थी। इसके बाद सुनीता ने किसी तरह उनसे संपर्क साधा जिसके बाद उन्हें रेस्क्यू कर बाढ़ से बचाया गया। वर्मा के अनुसार, 'जब हमारी टीम उनके घर पहुंची तो देखा कि घर पूरा पानी में डूबा हुआ था और कुत्ते बिस्तर पर चढ़े हुए थे। रेस्क्यू की टीम ने तुरंत सुनीता, उनके पति और 25 कुत्तों को वहां से बाहर निकाला।'

सुनीता, उनके पति और कुत्तों को जानवरों के लिए बनाए गए एक रिलीफ कैंप में रखा गया है। वर्मा ने बताया कि वो सुनिता के लिए फंड इकट्ठा कर रही हैं ताकि बाढ़ के बाद उनके घर में कुत्तों के लिए एक शेल्टर बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें: Kerala Floods: मछली बेचकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने की केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद, दान दिए डेढ़ लाख रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+