Kerala Floods: एयरलिफ्ट कर बचाई गई महिला ने दिया बेटे को जन्म

केरल में बाढ़ से हालात काफी खराब हो रखे हैं। लगातार बारिश से आई बाढ़ अब तक 150 से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी है।

Kerala

तिरुवनंतपुरम। केरल में बाढ़ से हालात काफी खराब हो रखे हैं। लगातार बारिश से आई बाढ़ अब तक 150 से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी है। सेना और एनडीआरएफ की टीमों का राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं कई स्वतंत्र संगठन भी प्रदेश में लोगों की सहायता कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी देश से केरल को बचाने की मांग की है। राहत बचाव कार्य में नेवी ने सजीता जबील नाम की एक प्रेगनेंट महिला को एयरलिफ्ट कर बचाया था। सजीता ने अब एक बेटे को जन्म दिया है।

एयरलिफ्ट कर नेवी ने बचाया

केरल के अलुवा में एक गांव से रेस्क्यू कर निकाली गई प्रेगनेंट महिला सजीता जबील ने एक बेटे को जन्म दिया है। सजीता का वॉटर बैग फट गया था, जिसके बाद नेवी ने उन्हें एयरलिफ्ट कर बचाया गया था। सजीता को रस्सी से बांधकर ऊपर हेलीकॉप्टर में खींचा गया था। उनकी मदद के लिए डॉक्टरों को भी वहां लाया गया था।

अस्पताल में दिया बेटे को जन्म

अस्पताल में दिया बेटे को जन्म

सजीता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। सजीता और उनका बेटा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। नेवी के प्रवक्ता ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला और बच्चे की जान बचाने के लिए नेवी की तारीफ की है। केरल में आई बाढ़ में सेना के बचाव कार्य की सराहना हर जगह हो रही है।

चारों तरफ से बढ़ रहे मदद के हाथ

चारों तरफ से बढ़ रहे मदद के हाथ

केरल में आई बाढ़ ने पूरे राज्य में तबाही मचा दी है। अब तक इस बाढ़ से 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सेना, एनडीआरएफ समेत कई स्वतंत्र एनजीओ राज्य में राहत बचाव कार्य में लगे हैं। शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए निपाह वायरस से जान गंवाने वाली नर्स के पति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+