केरल: नेवी कमांडर ने बचाई थी दो महिलाओं की जान, छत पर पेंट से लिखा 'शुक्रिया'
केरल में आई बाढ़ राज्य में सदी की सबसे भयानक आपदा बताई जा रही है। भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स के जवान एनडीआरएफ के साथ मिलकर राज्य में बाढ़ पीड़ितों के राहत बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अभी तक राज्य में सात लाख से ज्यादा लोगों को बचाकर सुरक्षित जगह भेजा गया है।
कोच्चि। केरल में आई बाढ़ राज्य में सदी की सबसे भयानक आपदा बताई जा रही है। भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स के जवान एनडीआरएफ के साथ मिलकर राज्य में बाढ़ पीड़ितों के राहत बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अभी तक राज्य में सात लाख से ज्यादा लोगों को बचाकर सुरक्षित जगह भेजा गया है। आपदा की इस स्थिति में तीनों सेनाओं के काम की खूब तारीफ हो रही है। नेवी को आभार व्यक्त करते हुए एक घर ने अपनी छत पर पेंट से 'शुक्रिया' लिख दिया।

कोच्चि में एक घर ने नेवी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए अपने घर की छत पर 'शुक्रिया' लिख दिया। नेवी के नेवल कमांडर विजय वर्मा ने इस क्षेत्र से 17 अगस्त को दो महिलाओं को बचाया था। महिलाओं को बचाने के लिए यहां के लोगों ने कमांडर विजय वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। घर की छत पर पेंट से बड़ा सा 'शुक्रिया' लिखा गया है। कमांडक विजय वर्मा ने केरल बाढ़ में कई लोगों की जान बचाई है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: केरल की तबाही में फरिश्ता बना मछुआरा, पानी में खुद 'सीढ़ी' बनकर महिलाओं को नाव पर चढ़ाया
कोच्चि एयरपोर्ट के पास फंसी प्रेग्नेंट महिला को भी कमांडर वर्मा ने ही बचाया था। महिला को एयरलिफ्ट कर के बाढ़ से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था। सजीता का वॉटर बैग फट गया था, जिसके बाद नेवी ने उन्हें एयरलिफ्ट कर बचाया गया था। रेस्क्यू के कुछ ही घंटे बाद महिला ने एक बेटे को जन्म दिया था।
ये भी पढ़ें: Kerala Floods: मछली बेचकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने की केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद, दान दिए डेढ़ लाख रुपये












Click it and Unblock the Notifications