श्रीसंत के घर में लगी आग, धू धूकर जलने लगा कमरा, कांच का दरवाजा तोड़ पत्‍नी-बच्‍चे को बाहर निकाला गया

कोच्चि। भारतीय क्रिकेटर और बिग बॉस में हिस्सा ले चुके एस श्रीसंत के घर में आग लग गई है। इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। ज्यादा देरी किए बिना ही आग पर काबू पा लिया गया। यह आग उनके कोच्चि स्थित घर में लगी। एक कमरे के हिस्से को हल्का नुकसान पहुंचा है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, तब घर में श्रीसंत की पत्नी और बच्चा था।

श्रीसंत के घर में लगी आग, धू धूकर जलने लगा कमरा, कांच का दरवाजा तोड़ पत्‍नी-बच्‍चे को बाहर निकाला गया

आनन फानन में कांच का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। हालांकि दोनों को इसमें कोई चोट नहीं पहुंची। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डीके जैन ने आदेश दिया था कि कथित स्पॉट फिक्सिंग मामले में बैन का सामना कर रहे श्रीसंत का प्रतिबंध अगले साल अगस्त में खत्म हो जाएगा। श्रीसंत छह साल से बैन का सामना कर रहे हैं। अगस्त 2013 में बीसीसीआई ने श्रीसंत पर प्रतिबंध लगाया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+