केरल: निवेशकों से धोखाधड़ी में बीआरडी ग्रुप पर ईडी की कार्रवाई, सीएमडी गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में केरल स्थित बीआरडी ग्रुप के मुख्य प्रबंध निदेशक सीसी विलियम वर्गीज को गिरफ्तार किया है। बुधवार को त्रिशूर जिले से ईडी की टीम ने सीसी विलियम वर्गीज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद विलियम वर्गीज को एर्नाकुलम की एक विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने वर्गीज को सात दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

Kerala ED arrests BRD group CMD for duping investors by promising 18 precent return

ईडी बीआरडी ग्रुप और वर्गीज के खिलाफ लगे उन आरोपों पर की जा रही है, जिनमें कहा गया है कि बीआरडी समूह की विभिन्न कंपनियों ने प्रति वर्ष 18 प्रतिशत रिटर्न का वादा करके लोगों को पैसा लगाने के लिए राजी किया और बाद में निवेशकों को रिटर्न नहीं दिया गया। इन कंपनियों में बीआरडी फाइनेंस लिमिटेड, बीआरडी सिक्योरिटी लिमिटेड और बीआरडी मोटर्स लिमिटेड शामिल हैं। आरोप है कि इन कंपनियों के लिए निवेशकों से पैसा लिया गया लेकिन बीआरडी ग्रुप ने वादे के अनुसार लाभांश नहीं दिया।

केरल पुलिस ने निवेशकों की शिकायतों के आधार पर बीआरडी समूह की कंपनियों के खिलाफ 2018 से 140 से अधिक एफआईआर दर्ज की थी। बाद में मामले को ईडी को सौंप दिया गया। ईडी ने इस मामले में अब वर्गीज की गिरफ्तारी की है। कंपनी की कई संपत्तियों को भी सीज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+