Kerala Couple Death: 'हनीमून पीरियड' में फोटो का शौक महंगा! चट्टान से फिसली दंपती नदी में गिरी, तीन की मौत
Kerala Couple Death: केरल में नवविवाहित जोड़े की चट्टान से गिरने से मौत हो गई। बचाने की कोशिश के दौरान रिश्तेदार भी डूबा। रिपोर्ट के अनुसार हादसा फोटो क्लिक कराने की कोशिश के दौरान हुआ।
हादसे से जुड़ी खबर के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में पल्लीक्कल नदी में चट्टान से गिरने से एक नवविवाहित जोड़े सहित तीन लोगों की मौत हो गई। शनिवार शाम को तस्वीरें खींचते समय हादसा हुआ और जोड़ा नदी में जा गिरा। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

दंपती को बचाने के लिए नदी में कूदे उनके एक रिश्तेदार की भी डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिद्दीकी, नौफी और अंसिल के रूप में हुई है। दंपती कोल्लम जिले का रहने वाला था। अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों ने डूबने वाले लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया।
रिश्तेदार का शव शनिवार को बरामद हुआ, जबकि दंपती का शव एक दिन बाद बरामद हुआ। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोल्लम जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया गया।
दंपती को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए रिश्तेदार अंसिल नदी ने खतरे का अंदाजा लगाए बगैर नदी में कूदने का फैसला लिया। नदी का बहाव बेहद तेज था ऐसे में अंसिल की भी डूबने से मौत हो गई।
हादसे के बारे में इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जोड़े की एक सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। वे एक समारोह में शामिल होने अंसिल के घर आए थे। तीनों तस्वीरें लेने के लिए पास की नदी- पल्लीकल के किनारे गए। चट्टान पर दंपती का संतुलन बिगड़ा और नदी में डूबने से मौत हो गई।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications