केरल कांग्रेस के विधायक केपी अनिल कुमार ने 43 साल बाद छोड़ी पार्टी, CPIM में होंगे शामिल

तिरुवनंतपुरम, सितंबर 14। केरल में कांग्रेस के विधायक और पार्टी के पूर्व जनरल सेक्रेटरी केपी अनिल कुमार ने अपने निलंबन के बाद कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी और KPCC प्रमुख को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने 43 साल कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया, लेकिन नए नेतृत्व ने मेरी पीठ में छुरा घोंप दिया, मुझे अपने निलंबन के बारे में मीडिया के माध्यम से पता चला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब लोकतंत्र नहीं है। अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस के जिन 23 नेताओं ने जो मुद्दे उठाए थे, वो वही हैं जो मैंने उठाए हैं। केपी अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस के अंदर कोई समान न्याय नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा नाम कभी किसी भ्रष्टाचार या फिर घोटाले में सामने नहीं आया।

congress MLA

Recommended Video

    UP Election 2022: Priyanka Gandhi ने चुनाव में टिकट बंटवारे पर बनाई रणनीति | वनइंडिया हिंदी

    सीपाईएम जॉइन करेंगे अनिल कुमार

    आपको बता दें कि केपी अनिल कुमार ने कांग्रेस पार्टी छोड़ सीपीआई (एम) में शामिल होने का फैसला कर लिया है। आपको बता दें कि केपी अनिल कुमार को डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने पार्टी से ही इस्तीफा दे दिया और CPIM जॉइन कर ली। बता दें कि केपी अनिल कुमार को पार्टी ने 'अनुशासनहीनता' के लिए सस्पेंड किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+