केरल सीएम ने कहा, भूखी हथिनी की हत्यारों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
केलर के सीएम ने कहा भूखी हथिनी की हत्यारों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली। केरल के मलप्पुरम में गर्भवती मादा हाथी के साथ जो लोगों ने किया उसने इंसानियत को एक बाद भी शर्मसार कर दिया हैं। गर्भवती मादा हाथी की मौत की घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। इस घटना को लेकर पूरे देश का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। मालूम हो कि मंगलवार को कुछ स्थानीय लोगों ने मादा हाथी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था जिसके बाद हथिनी की पानी में खड़े ही खड़े मौत हो गई थी।

Recommended Video

बता दें विगत मंगलवार को केरल के मलप्पुरम में मादा गर्भवती हाथी के साथ जो कुछ भी हुआ उसने इंसानियत का सिर शर्म से झुका दिया है। गर्भ में 18 से 20 महीने का बच्चा लिया हाथी खाने की तलाश में एक रिहायशी इलाके तक पहुंची जहां स्थानीय लोगों ने उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। बात यहीं तक खत्म नहीं हुई, कुछ शरारती तत्व ने भूखी हाथिनी को खाने के लिए पटाखों से भरा एक अनानास दे दिया। इंसानी फितरत से अनजान मादा हाथी ने अनानास को मुंह में रखा ही था कि वह पटाखा फट गया। इसके बाद हथिनी की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त सामने आई जब केरल के मलप्पुरम जिले के फॉरेस्ट अधिकारी ने इस बाबत सोशल मीडिया पर जानकारी दी। इसके अगले दिन मन्नारकाड वन रेंज अधिकारी के अधिकारी ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications