सबरीमाला में आरएसएस ने महिलाओं को प्रवेश से रोका, मंदिर को बना दिया युद्धक्षेत्र: पी विजयन
सबरीमाला में आरएसएस ने महिलाओं को प्रवेश से रोका: पी विजयन
तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विरोध प्रदर्शन के पीछे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ को बताया है। मंगलवार को विजयन ने कहा कि केरल सरकार और पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने की कोशिश की लेकिन आरएसएस ने सबरीमाला मंदिर को युद्ध क्षेत्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने माहौल इतना खराब कर दिया कि मे महिलाओं के साथ मारपीट, पुलिस पर हमला और महिला पत्रकारों की गाड़ियों पर पथराव जैसी चीजें हुईं जो केरल में कभी नहीं हुई थी।

साबरीमाला मंदिर में दस से पचास साल की उम्र की औरतों को जाने की इजाजत पहले नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसे गलत मानते हुए महिलाओं के प्रवेश पर बैन को हटा दिया। अदालत आदेश के बाद मंदिर के दरवाजे पांच दिवसीय पूजा के लिए पिछले हफ्ते खोले गए थे। हालांकि मंदिर खुलने के बाद जब कुछ महिलाओं ने मंदिर के भीतर जाने की कोशिश की तो कुछ संगठनों और मंदिर के लोगों ने इसका भारी विरोध किया और किसी भी महिला को अंदर दर्शन के लिए नहीं जाने दिया।
केरल में कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों का कहना है कि ये फैसला ठीक नहीं है और मंदिर के रिवाजों को नहीं बदला जाना चाहिए। आरएसएस के लोग भी महिलाओं के मंदिर में प्रवेश को लेकर विरोध कर रहे हैं। इनका ये भी कहना है कि केरल की सरकार कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करे। वहीं सरकार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने अगर महिलाओं को प्रवेश की इजाजत दी है तो सरकार का ये फर्ज है कि वो आदेश का पालन करे।












Click it and Unblock the Notifications