केरल में सभी को फ्री में लगाया जाएगा कोरोना का टीका: सीएम विजयन

नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि राज्य के सभी लोगों को कोरोना का टीका मुफ्त में लगाया जाएगा। शनिवार को विजयन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन आने पर राज्य में ये बिना किसी शुल्क के सभी लोगों को मुहैया कराई जाएगी।

Kerala CM Pinarayi Vijayan announce COVID19 vaccine will be provided free of cost in state

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कोरोना वैक्‍सीन मुफ्त में देने का वादा किया था। जिसके बाद फ्री कोरोना वैक्सीन की बहस तेज हुई थी। इसके बाद कई राज्य सरकारें मुफ्त कोरोना वैक्सीन का ऐलान कर चुकी हैं। इसमें तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और पुडुचेरी के नाम शामिल हैं। केरल का नाम भी अब इसमें जुड़ गया है। कई और राज्य सरकारों ने भी कोरोना वैक्सीन को लेकर अलग-अलग तरह के वादे किए हैं। जैसे तेलंगाना सरकार ने गरीबों और हेल्‍थकेयर वर्कर्स को फ्री में वैक्‍सीन देने की बात कही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बयान दिया है कि जो लोग सक्षम हैं वह खरीद कर वैक्सीन लगवा सकते हैं और जो लोग इसकी कीमत वहन करने में सक्षम नहीं होंगे उन्हें कोरोना वैक्सीन निशुल्क देनी चाहिए। वहीं इससे पहले अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता पूरे देश में फ्री कोरोना वैक्सीन की मांग कर चुके हैं।

दुनियाभर में कई कंपनियां कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही हैं। ब्रिटेन में फाइजर ने टीकाकरण शुरू भी कर दिया हैं। भारत में भी कई कंपनियों के ट्रायल चल रहे हैं। फाइजर, मॉडर्ना, ऑक्सफोर्ड, स्पूतनिक जैसी कंपनियां कोविड-19 की वैक्सीन पर काम कर रही हैं।

इस सबके बीच भारत और दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामले भी हर रोज सामने आ रहे हैं। दुनियाभर में कुल केस सात करोड़ के पार पहुंच गए हैं और 16 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं भारत में कुल मामले 98 लाख के आंकड़े के पार पहुंच गए हैं और कोरोना के कुल मौतों का आंकड़ा एक लाख 42 हजार के पार पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+