सड़क पर गड्ढों और कीचड़ के बीच दुल्हन की मुस्कान पर फिदा हुए लोग, फोटोशूट वायरल
केरल की दुल्हन का फोटोशूट वायरल हो रहा है। गड्ढ़ों से भरी सड़क के बीच हुआ ये फोटोशूट काफी लोकप्रिय हो रहा है। kerala bride photoshoot potholes viral video
तिरुवनंतपुरम, 20 सितंबर : शादी को नए जीवन की शुरुआत के रूप में देखा जाता है। इस मौके पर लोग यादों को सहेजने का प्रयास करते हैं। दुल्हन की फोटो शूट यानी Bridal Photoshoot का ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो रहा है। केरल की ऐसी ही खूबसूरत दुल्हन की फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। दुल्हन जर्जर सड़क पर कीचड़ों के बीच लाल साड़ी में फोटो शूट कराते देखी जा सकती है। जिस लोकेशन पर फोटो शूट हो रही है, इस पर वाहनों की आवाजाही भी हो रही है। गड्ढों में भरे पानी के बीच भी दुल्हन अलग-अलग अदाओं में तस्वीर क्लिक करा रही है। लोकेशन संभवत: मल्लापुरम में Pookottumpadam है।

दुल्हन को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज
वायरल फोटोशूट में गड्ढों से भरी सड़क पर उतरी केरल की दुल्हन को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो क्लिप को एरो वेडिंग कंपनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

गड्ढे में कीचड़, सोने और मेंहदी का श्रृंगार
केरल की जिस दुल्हन की फोटो वायरल हो रही है उसने लाल साड़ी पहन रखी है। हाथों में मेंहदी और सोने के जेवर पहने दुल्हन ने मुस्कुराते हुए गड्ढों से भरी सड़क और कीचड़ के बीच फोटोशूट करवाया।

क्रिएटिविटी से चौंकाया
इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद दुल्हन की फोटो शूट वाली वीडियो 4 मिलियन से अधिक बार देखी जा चुकी है। दरअसल, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनमें काफी अलग स्तर की रचनात्मकता होती है। दुल्हन और वेडिंग फोटोग्राफर ने भी अपनी रचनात्मकता को भी अलग स्तर तक ले जाकर लोगों को चौंका दिया।

गड्ढों की समस्या को उजागर करना
केरल की इस दुल्हन और वेडिंग फोटोग्राफर ने क्षेत्र में गड्ढों की समस्या को उजागर करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया। गड्ढों से भरी सड़क से गुजरती दुल्हन को कैमरे की लेंस में कैप्चर करते युवक पर इंस्टाग्राम यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है।

पारंपरिक शादी के कपड़े में गहनों से लदी दुल्हन
सुंदर लाल साड़ी पहने महिला काफी आत्मविश्वास के साथ इस जर्जर सड़क पर चलती देखी गई। वीडियो एरो वेडिंग कंपनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो क्लिप में महिला को पारंपरिक शादी के कपड़े पहने देखा जा सकता है। गहनों से लदी दुल्हन का कीचड़ भरी सड़क के बीच से गुजरना लोगों को चौंका रहा है।

वाहन सवारों की कड़ी मशक्कत
गहनों से लदी दुल्हन की फोटो शूट के दौरान गड्ढों से संघर्ष कर रही जनता को वाहनों पर सवार होकर वहां से सतर्कता से गुजरते देखा जा सकता है। बता दें कि अक्सर केरल के कई क्षेत्रों से जर्जर सड़क और वाहन सवारों की कड़ी मशक्कत की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।
नीचे देखें वीडियो----
कीचड़ों से नहीं कम हुआ आत्मविश्वास
पास से गुजर रहे वाहनों के बावजूद दुल्हन के आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आती। वीडियो इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इंस्टाग्राम प्रोफाइल में वेडिंग फोटोग्राफर की लोकेशन Pookottumpadam लिखी है। ऐसे में संभावना है कि फोटोशूट मल्लापुरम में हुआ है।
नीचे देखें कुछ तस्वीरें---
रचनात्मकता की सराहना
नेटिज़न्स के कमेंट में इस रचनात्मकता की सराहना पढ़ी जा सकती है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। वेडिंग फोटोग्राफर ने गड्ढों से भरी सड़क पर दुल्हन की सैर करते हुए कई तस्वीरें भी साझा कीं।












Click it and Unblock the Notifications