केरल बीजेपी चीफ के सुरेंद्रन हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
तिरुअंनतपुरम। केरल के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें कोझीकोड के एमआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। के सुरेंद्रन ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने को कहा है और जरूरी सावधानियां बरतने को कहा है।













Click it and Unblock the Notifications