Kerala Election: PM Modi ने उठाया सबरीमाला का मुद्दा, कहा- LDF के एजेंटों ने पवित्र स्थलों को नष्ट किया

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में जनसभा के दौरान वाम मोर्चे वाली एलडीएफ सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि एलडीएफ ने क्या किया? पहले उन्होंने केरल की छवि को खराब किया, उसके बाद अपने एजेंटों के जरिए पवित्र स्थलों को नष्ट किया। भगवान अयप्पा के जिन भक्तों का फूल-मालाओं से स्वागत किया जाना चाहिए था उनके ऊपर लाठियां बरसाईं गईं। वे अपराधी नहीं हैं।

Narendra Modi

प्रधानमंत्री केरल के पतनमतिट्टा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा "एक समय आता है जब लोग अत्याचारी ताकतों के खिलाफ एक स्वर में बोलते हैं। वे सत्ता में बैठे लोगों को एक स्वर में संदेश देते हैं। मैं आज केरल में वही एक समान भावना देख रहा हूं। लोग भाजपा के विकास के एजेंडे को देख रहे हैं, वे हमारी नीतियों से खुद को जोड़ रहे हैं।"

Recommended Video

    Tamil Nadu Election 2021: DMK-कांग्रेस पर बरसे PM Narendra Modi, कही ये बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी

    पढ़े-लिखे लोगों को ला रही बीजेपी- पीएम
    प्रधानमंत्री ने विकास के मुद्दे पर जनता को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में मेट्रोमैन श्रीधरन की भी चर्चा की। पीएम ने कहा "लोग देख रहे हैं कि बीजेपी पढ़े लिखे लोगों को राजनीति में ला रही है। मेट्रोमैन ई श्रीधरन की सक्रिय उपस्थिति यह बताती है। उन्होंने देश को बहुत योगदान दिया है और अब उन्होंने समाजसेवा करने के माध्यम के रूप में बीजेपी को चुना है।"

    वंशवाद का लगाया आरोप
    प्रधानमंत्री ने सत्ताधारी एलडीएफ और विपक्षी यूडीएफ पर वंशवाद की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा "वे वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देते हैं। दोनों गठबंधनों में वंशवादी शासन के लिए क्रेज है, इसके अलावा सब कुछ किनारे कर दिया गया है। एलडीएफ के बड़े टॉप नेता के बेटे का केस सबको पता है, मैं उसमें विस्तार से नहीं जाना चाहता।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+