Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टॉप 10 ब्यूटीफुल महिला ऑफिसर पर भड़कीं केरल की IPS जोसेफ

बैंगलुरू। एक बार फिर से केरल की चर्चित महिला IPS ऑफिसर मेरिन जोसेफ चर्चा में हैं, इस बार गुस्सा उनका भड़का है मीडिया पर, उन्होंने अपना गुस्सा अपने फेसबुक अकाउंट में जाहिर किया है, उन्होंने लिखा है कि कुछ मीडिया तंत्र अपना उल्लू सीधा करने और टीआरपी के चक्कर में मसाला खबर परोसने से बाज नहीं आ रहे हैं। हम केवल आंखें सेंकने के लिए नहीं है बल्कि हमारी बातें कौशल और बुद्दिमता के लिए होनी चाहिए।

जानिए देश की पहली महिला आईपीएल किरण बेदी के पति के बारे में

दरअसल मेरिन जोसेफ दैनिक भास्कर में छपे उस आर्टिकल पर नाराज थीं जिसका शीर्षक था 10 Most Beautiful Female IAS and IPS Officers in India. जिसमें ऐसे दस महिला आईएएस और आईपीएस ऑफिसरों की बात की गई थी जो कि ब्यूटी विद ब्रेन कही जाती हैं।

मेरिन जोसेफ का स्टेटस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

मेरिन जोसेफ का स्टेटस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे काफी लोगों ने सही बताते हुए समर्थन किया है।

-
-
-
मीडिया पर भड़कीं IPS मेरिन जोसेफ

मीडिया पर भड़कीं IPS मेरिन जोसेफ

आपको बता दें कि इससे पहले भी मेरिन जोसेफ सुर्खियों में थीं जब उनकी एक फोटो साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता निविन पॉली के साथ फेसबुक पर वायरल हुई थीं जिसमें वो वर्दी में थीं, जिसका काफी आलोचना हुई थी लेकिन मेरिन ने उस समय भी अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था और फेसबुक पर कहा था जिस प्रोग्राम में वो अभिनेता से मिली थीं उस वक्त वो ड्यूटी पर नहीं थीं और ना ही मैं मेहमान थी, सारे लोग और गृह मंत्री जा चुके थे ऐसे में मैंने फोटो खिंचवाकर कोई प्रोटोकॉल नहीं तोड़ा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+