जानिए किरण बेदी के पति बृज बेदी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
नई दिल्ली। देश की पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें किडनी और सांस की बीमारी थी जिसके चलते उन्हें 28 जनवरी को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
किरण बेदी: जिसने बदली समाज की सोच और दिशा
बृज बेदी एक समाज सुधारक और बिजनेस की दुनिया का जाना-माना नाम था लेकिन उनकी छवि हमेशा लोगों के दिलों में केवल देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी के पति के रूप में ही रही। अक्सर महिलाएं ही अपने पतियों के नाम से जानी जाती हैं लेकिन बृज बेदी ने समाज में इसके उलट एक नई तस्वीर पेश की और उन्होंने कभी भी इस बात पर एतराज नहीं जताया कि उनकी पहचान आम लोगों के बीच में किरण बेदी के पति के रूप में है।
आईये इस महान व्यक्तित्व के बारे में और बातें करते हैं नीचे की स्लाइडों में...

'किरण बेदी की सफलता के पीछे पति बृज का हाथ'
एक इंटरव्यू के दौरान बृज बेदी ने कहा था कि हमेशा कहा जाता है कि एक सफल आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है लेकिन मैं वो पुरूष हूं जो कि एक सफल महिला के पीछे है।

समाजसेवी संस्थाओं
किरण के पति बृज बेदी कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हुए थे। वह अमृतसर के मथबूलपुरा इलाके के एक गरीब बच्चों के स्कूल के लिए काम कर रहे थे।

मूल रूप से पंजाब के
बृज मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे और विवि में टेनिस प्लेयर भी थे।

टेक्सटाइल इंजीनियरिंग
बृज ने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और इसके अलावा उन्होंने चंडीगढ़ विवि में इतिहास से भी स्नातक किया था।

मंझे हुए फोटोग्राफर
बृज एक मंझे हुए फोटोग्राफर भी थे, इसके अलावा उनके और भी काफी शौक थे जैसे मॉडलिंग, डिबेट और फार्मिंग।

पहली मुलाकात
किरण बेदी से उनकी पहली मुलाकात 1971 होशियारपुर (पंजाब) के टेनिस कोर्ट क्लब में हुई थी।

पहली नजर में प्यार
किरण की सादगी और कुशलता के चलते बृज को उनसे पहली नजर में प्यार हो गया था।

मंदिर में शादी
लेकिन दोनों ने प्यार में भी सादगी दिखायी और दोनों ने परिवार की सहमति और उपस्थिति में मंदिर में शादी की। लेकिन शादी के बाद ही किरण का सेलेक्शन आईपीएस के लिए हो गया।

बेटी के लिए मां को नहीं रोका
बृज ने किरण को रोका नहीं और उन्हें ट्रेनिंग पर जाने दिया और खुद अमृतसर में टैक्सटाइल का बिजनेस करने लगे क्योंकि तब तक वो और किरण एक बेटी सायना के मां-बाप बन चुके थे। सायना का जन्म 1975 में हुआ था।

आदर्श पति
किरण बेदी को हर तरह से सपोर्ट करने वाले बृज ने उनका साथ जीवन के हर मोड़ पर दिया और समाज में एक नायाब पति की तस्वीर पेश की। उन्होंने ये बता दिया कि त्याग केवल औरतों के लिए नहीं है, शायद अगर बृज भी और पतियों जैसे होते तो हमें आज देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी नहीं मिलती जो कि एक संपूर्ण भारतीय नारी के रूप में विख्यात हैं।












Click it and Unblock the Notifications