अपहरण और शोषण के मामले में एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, खोले कई राज

मलयालम अभिनेत्री के अपहरण और प्रताड़ना का पूरा मामला फरवरी का है, जब एक गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया। इसी मामले में अभिनेता दिलीप को 10 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री के अपहरण और प्रताड़ना के मामले में अभिनेता दिलीप को कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। कोर्ट ने दिलीप की पुलिस कस्टडी एक दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। इस बीच पूरे मामले में पीड़ित अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि अभिनेता दिलीप की गिरफ्तारी चौंकाने वाली है। साथ ही उन्होंने ये भी उम्मीद जताई है कि पूरे मामले का सच सामने जरूर आएगा।

अभिनेता दिलीप की गिरफ्तारी को बताया चौंकाने वाला

अभिनेत्री ने खुलासों को चौंकाने वाला बताया है

अभिनेत्री ने खुलासों को चौंकाने वाला बताया है

मलयालम अभिनेत्री के अपहरण और प्रताड़ना का पूरा मामला इसी साल फरवरी का है, जब एक गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया। इसी मामले में अभिनेता दिलीप को 10 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूरे मामले में जिस तरह से खुलासे सामने आए हैं उसे पीड़ित अभिनेत्री ने चौंकाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि लगातार मामले में सामने आ रहे खुलासों से दूसरों की तरह मेरे लिए भी चौंकाने वाला है।

10 जुलाई को अभिनेता दिलीप की हुई गिरफ्तारी

10 जुलाई को अभिनेता दिलीप की हुई गिरफ्तारी

अभिनेत्री की ओर से कहा गया कि उन्होंने व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता या किसी अन्य मुद्दे पर किसी को भी आरोपी नहीं बनाया है। उन्होंने उन रिपोर्ट को भी खारिज किया है जिसमें कहा जा रहा है कि अभिनेता दिलीप से रियल स्टेट सौदे को लेकर उनकी प्रतिद्वंद्विता है। उन्होंने कहा कि उनकी अभिनेता के साथ न तो रियल स्टेट और न ही वित्तीय प्रतिद्वंद्विता थी। उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया के जरिए पता चला कि एक्टर दिलीप की गिरफ्तारी हुई है और मामले में जरूरी सबूत उनके खिलाफ गए हैं।

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी

दूसरी ओर अभिनेता दिलीप पुलिस हिरासत में हैं। इस बीच पुलिस थ्रिसूर में कई जगहों पर जांच अभियान चला रही है, जिससे जरूरी सबूत एकत्र किए जा सकें। इस सबके बीच अभिनेता दिलीप के भाई अनूप ने साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये एक बड़ी साजिश है। इसमें मेरे भाई को फंसाया गया है...हालांकि सच जरूर सामने आएगा।

अभिनेत्री बोली- सच जल्द से जल्द सामने आए

अभिनेत्री बोली- सच जल्द से जल्द सामने आए

अनूप के बयान पर अभिनेत्री कहा कि अगर उन्हें लगता है कि अभिनेता दिलीप को मामले में फंसाया गया है तो मामले का सच जल्द से जल्द सामने आना चाहिए, जिससे दोषी को सजा मिले और निर्दोष को राहत मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+