अभिनेत्री से छेड़छाड़ मामला: गिरफ्तार दो आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

करीब 75 फिल्मों में काम कर चुकी मलयालम अभिनेत्री ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि इस वारदात में उनका पूर्व ड्राइवर भी शामिल है।

कोच्चि। साउथ फिल्मों की अभिनेत्री को अगवा करके छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अलुवा कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये सनसनीखेज मामला उस समय सामने आया था जब शनिवार सुबह साउथ फिल्मों की अभिनेत्री को अगवा करके छेड़छाड़ किया गया।

jail

मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री से शनिवार को हुई थी छेड़छाड़

अभिनेत्री को उनकी कार समेत कोच्चि में अंगमाली के अथानी से अगवा किया गया था। आरोपियों ने कार के अंदर उनसे छेड़छाड़ जारी रखा और वहां से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित पलारीवट्टम तक ले गए। करीब 75 फिल्मों में काम कर चुकी मलयालम अभिनेत्री ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि इस वारदात में उनका पूर्व ड्राइवर भी शामिल है। अभिनेत्री ने बताया कि हमलावर उनकी कार में जबरन घुसे और रास्ते भर उनसे बदसलूकी की। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटनाक्रम का मुख्य आरोपी बदमाश सुनील कुमार उर्फ पल्सर सनी है। घटना के बाद आरोपी दूसरी कार से मौके से भाग निकले। घबराई हुई अभिनेत्री ने एक दोस्त के घर में शरण ली और फिर पुलिस को सूचना दी थी। अभिनेत्री ने बताया था कि हमलावरों ने उनका वीडियो बनाया है और तस्वीरें भी खींची हैं। फिलहाल पुलिस ने अभिनेत्री से छेड़छाड़ मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+