सांसें अटका देने वाले हादसे का Video वायरल, 12 सेकंड में उजड़ गया परिवार
मलप्पुरम, 22 अगस्त: देश में होने वाले सड़क हादसों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। जरा की लापरवाही से चलते दर्जनों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। अब सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक भयानक रोड एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर कोई भी दंग रह जाएगा और हादसे की भयावकता का अंदाजा वीडियो से साफ लगाता जा सकता है। केरल की इस वीडियो में कार ने स्कूटर को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्कूटी सवार महिला कई फीट ऊपर हवा में उछलकर दूर जाकर गिरी।

केरल में रफ्तार का कहर
केरल में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटर पर पीछे बैठी महिला का हवा में उछलने की खौफनाक घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना मलप्पुरम जिले के कुट्टीपुरम गांव की है, जहां स्कूटर जा रहे जोड़े को कार ने अपनी चपेट में ले लिया।

12 सेकंड में परिवार उजड़ा
हादसे के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार ने स्कूटर को इतनी भयंकर टक्कर मारी की, देखते ही देखते महिला हवा में उछलकर दूर जाकर गिरी। 12 सेकंड के इस वीडियो को देखकर हर कोई सन्न है। हादसे में जहां महिला को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं स्कूटर चला रहे पति की मौत हो गई।

शादी से लौट रहे थे पति-पत्नी, कार ने मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त की शाम को अब्दुल खादर अपनी पत्नी रुखिया के साथ शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तब ही तिरूर रोड पर उनके स्कूटर को एक इनोवा कार ने भयंकर टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद स्कूटर पास की दीवार से जा टकराया। और महिला उछलकर दूर जाकर गिरी, जबकि अब्दुल घसीटता हुआ दूर चला गया। इस हादसे में खादर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।

सहमा देगा हादसे का Video
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही संयुक्त अरब अमीरात से वे स्वदेश लौटे थे। गंभीर महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। देखिए सड़क हादसा का सहमा देने वाला वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications