केरल: RSS कार्यकर्ता की हत्या मामले में 8 लोग पकड़े गए, गृह मंत्री ने कहा- न्याय होगा

नई दिल्ली। केरल के तिरुवनंतपुरम में एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है- मुझे उम्मीद है कि केरल में राजनीतिक हिंसा को रोक दिया गया है और जल्द से जल्द अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी। शनिवार को हुए इस हमले के लिए आरएसएस ने सीपीएम कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। इस मामले में अभी तक 8 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है।

केरल: RSS कार्यकर्ता की हत्या मामले में 8 लोग पकड़े गए, गृह मंत्री ने कहा- न्याय होगा

माना जा रहा राजनीतिक हत्या
केरल भाजपा यूनिट के चीफ कुम्मानम राजेशकरन ने कहा कि सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने ये हमला किया है, आरएसएस से जुड़े एक दूसरे व्यक्ति पर भी हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह से रजानीतिक हत्याएं केरल में एक खतरनाक ट्रेंड बनती जा रही हैं। तिरुवनंतपुरम में इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है, वहां सीपीएम और आरएसएस के लोगों के बीच टकराव की खबरें लगातार आती रहती हैं।

कब हुआ ये हमला?
आरएसएस कार्यकर्ता राजेश इडावाकोडे पर शनिवार को हमला तब हुआ था, जब वो आरएसएस की शाखा से लौट रहा था। घायल हालत में उसे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उन्हें डॉक्टरों ने एक प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. राजशेखरन ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे माकपा का हाथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+