नर्स को कमरे में बंद कर 7 मानसिक रोगी अस्पताल से फरार, एक हत्या का आरोपी है

नई दिल्ली- केरल के त्रिशूर में एक सरकारी मानसिक रोग अस्पताल से सात रोगी फरार हो गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सात में से छह कैदी अलग-अलग मामलों में पुलिस रिमांड पर थे, जिनमें से एक हत्या का भी आरोपी है। पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार शाम साढ़े सात बजे की है। फरार हुए लोगों में से एक आरोपी को बुधवार सुबह फिर से हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन बाकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

Kerala,7 mental patients absconded from the hospital,one accused of murder

सरकारी मानसिक रोग अस्पताल के सात रोगियों के एक साथ फरार होने की घटना से त्रिशूर और आसपास के इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस वालों के मुताबिक उन लोगों ने एक पुरुष नर्स को कब्जे में करके कमरे में बंद कर दिया और उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला करके भाग खड़े हुए।

पुलिस वालों ने बताया बताया है कि कि रिमांड में चल रहे छह कैदियों में से एक नाबालिग था और एक कैदी हत्या के मामले में आरोपी था। यही वजह है कि इस घटना के बाद पुलिस वालों की भी नींद उड़ी हुई है। पुलिस वालों ने कहा कि आरोपियों को मानसिक रोग अस्पताल इसलिए लाया गया था, क्योंकि उनकी मेडिकल रिपोर्ट में यह पता चला था कि वे मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति में हैं।

आरोपी फरार होने के दौरान अपने साथ सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल फोन और सोने के जेवर भी ले गए हैं। पुलिस वालों को आशंका है कि सभी 7 लोग अस्पताल परिसर की दीवार को फांदकर फरार हुए हैं। वैसे इस घटना के बाद आसपास के पुलिस स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है। लेकिन, चिंता इसलिए जताई जा रही है, क्योंकि फरार हुए सारे लोग मानसिक रोगी हैं और वह किसी को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+