धर्म परिवर्तन पर हुई थी बेटे की हत्या, 10 माह बाद पिता बन गया मुसलमान
केरल। 10 माह पहले (19 नवंबर 2016) को केरल के मलप्पुरम में फैजल पी उर्फ अनिल कुमार की हत्या कर दी गई थी। उसकी गलती ये थी कि उसने रियाद में इस्लाम धर्म अपना लिया था। अब उसके पिता अनंतम नायर ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। इस मामले को लेकर पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। आपको बता दें कि रियाद में इस्लाम धर्म कबूल करने के बाद अनिल जब बीते साल अगस्त माह में घर आया था तो उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों का भी धर्म परिवर्तन कराया था। जिसके बाद से ही उसे लगातार धमकियां मिल रही थी और आखिरकार नंवबर में उसकी हत्या कर दी गई।

दो महीने पहले फैसल की दो बहनों, और उसके साले के परिवार ने भी इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। उसके बाद फैसल के पिता अनंतम नायर ने भी मल्लपुरम के स्थानीय मस्जिद में जाकर मुसलमान बन गए। अनंतम नायर ने जब इस्लाम कबूल किया तो उनके साथ उनका पूरा परिवार था।
पुलिस ने बताया कि फैसल के एक सिर्फ एक साले विनोद को छोड़कर पूरा परिवार इस्लाम अपना चुका है। फैसल की हत्या के बाद आरएसएस और बीजेपी से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। फैसल की मां मिनाक्षी के अनुसार उसकी पत्नी के भाई ने कई बार उसे इस्लाम स्वीकार करने के कारण जान से मारने की धमकी दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications