अन्ना ने कहा अरविंद देंगे देश को नई दिशा
अरविंद ने जो कहा वह कर के दिखाया। कांग्रेस और शीला दीक्षित के साथ जो कुछ भी हुआ, वह उन्हें जनता की ओर से सजा दी जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने जनता के सामने एक नया विकल्प रखा जिसपर जनता ने भरोसा किया है।
लेकिन केजरीवाल को अन्ना का समर्थन नहीं इस सवाल के जवाब में अन्ना ने कहा कि वह किसी पार्टी को समर्थन नहीं करते हैं जब तक केजरीवाल ने पार्टी नहीं बनायी थी तब तक उनके साथ था लेकिन जब पार्टी बन गयी तो मैं अलग हो गया।
त्रिशंकु विधानसभा अगर बनती है तो फिर से राज्य में चुनाव होने चाहिए क्योंकि किसी के साथ जो सरकार बनती है वह खिचड़ी की सरकार होती है और खिचड़ी सरकार से केवल देश को नुकसान होता है। मैं तो कहता हूं कि केजरीवाल न तो किसी को सपोर्ट दें न किसी का सपोर्ट लें।
दिल्ली की 15 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने मतगणना में कांग्रेस की हार के संकेत देखते हुए रविवार को इस्तीफा दे दिया। वह खुद अपनी सीट पर केजरीवाल से पीछे चल रही हैं।दीक्षित ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।













Click it and Unblock the Notifications